sundarkand
✕

छत्तीसगढ़ सरकार का फैसला, गरीबों को फ्री मिलेगा 2 माह का चावल

Updated: बुधवार, 25 मार्च 2020 (09:18 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के गरीब परिवारों को अप्रैल और मई माह का चावल निःशुल्क देने का फैसला किया है।
 
राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के प्रबंधन के तहत राज्य के गरीब परिवारों को अप्रैल और मई का चावल निःशुल्क देने का फैसला किया है। इस संबंध में राज्य शासन के खाद्य विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को आदेश भी जारी कर दिया है।
ALSO READ: Corona से जंग, 21 दिनों के लिए पूरे देश में लॉकडाउन
अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के प्रबंधन के तहत राज्य सरकार ने गरीब परिवारों को यह बड़ी राहत दी है। राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अन्त्योदय, प्राथमिकता, नि:शक्तजन, एकल निराश्रित और अन्नपूर्णा श्रेणी के राशन कार्डधारियों को अप्रैल और मई माह के चावल का वितरण एकमुश्त करने का निर्देश राज्य सरकार ने पहले ही दिया है।
 
अधिकारियों ने बताया कि इसी निर्णय के अनुक्रम में अन्त्योदय, प्राथमिकता, नि:शक्तजन, एकल निराश्रित और अन्नपूर्णा श्रेणी के राशन कार्डधारकों को चावल का वितरण अब नि:शुल्क किया जाएगा।
 
छत्तीसगढ़ में एक युवती को कोराना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है तथा रायपुर के एम्स अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। युवती की हालत में सुधार हो रहा है। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को राज्य से कुल 49 नमूने लिए गए हैं। नमूनों की जांच की जा रही है।
 
अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक 183 लोगों के नमूनों की जांच की गई हैं जिनमें से 1 पॉजिटिव तथा अन्य लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

भारत स्वस्तिक यात्रा की ओंकारेश्वर में रामकथा ने आदि शंकराचार्य की आध्यात्मिक विरासत को किया रेखांकित

जियो IPO से पहले ईशा अंबानी ने बताया- कैसे आया JIo का आइडिया, कैसे खड़ा हुआ विशाल साम्राज्य?

मोहन-शिवराज की एक घंटे बंद कमरे में बैठक के बाद आखिर कैसे खत्म हुआ कोसमी का आदिवासी जमीन विवाद?

सुप्रीम कोर्ट से CJP को बड़ी राहत, कनॉट प्लेस तिरंगा मार्च पर तुरंत रोक लगाने से किया इनकार

दिव्यांग युवाओं के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, अब घर बैठे कर सकेंगे सिविल सेवा की फ्री तैयारी

अगला लेख