dharma sangrah

अब आपकी समस्या का निदान करेगी IIT कानपुर व कानपुर परिवर्तन फोरम

Updated: शुक्रवार, 15 मई 2020 (20:16 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 महामारी से दिक्कतों का सामना कर रहे आम लोगों की मदद करने के लिए अब आईआईटी कानपुर और कानपुर परिवर्तन फोरम ने भी कमर कस ली है और किसी भी प्रकार की समस्या के साथ-साथ कोई भूखा न रहे इसके लिए टोल फ्री नंबर जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि आपकी समस्या के साथ-साथ आपके राशन का इंतजाम अब हम करेंगे लेकिन इसके लिए आपको टोल फ्री नंबर पर कॉल करके जानकारी देनी होगी।

मिली जानकारी के अनुसार, आईआईटी कानपुर व कानपुर परिवर्तन ने मिलकर टोल फ्री नंबर जारी किया है, इसका नंबर (18003134090) है, जिस पर कॉल करके आपको कॉल सेंटर के नियमों का पालन करते हुए सारी जानकारी देनी होगी। थोड़े समय बाद एक टीम जांच करके अगर आपकी कोई समस्या है तो उसका निदान करेगी। साथ ही अगले कुछ दिनों में राशन का इंतजाम कर आपके घर कोरियर के द्वारा पहुंचा दिया जाएगा और आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

यही नहीं इस सिस्टम का संचालन कैम्पस हाट के बनाए टोल फ्री नंबर/ऐप 'सहयोग' के जरिए हो रहा है जिसमें इन परिवारों के सदस्यों की कुशलता, जॉब प्रोफ़ाइल का डाटा भी एकत्र किया जा रहा है।बाद में यह डाटा रोजगार देने वालों को कुशल कामगारों से जोड़ने में भी मददगार होगा।

यह भी पूछा जा रहा है कि क्या वो परिवार राशन कार्ड लेने के इच्‍छुक हैं और अगर आपका जवाब हां होता है तो आपको नजदीकी सीएससी केंद्र से जोड़ दिया जाएगा।आईआईटी कानपुर के डायरेक्टर प्रोफेसर अभय करंदीकर ने बताया कि जिन्होंने नौकरियां खोई हैं।उनको ना सिर्फ राशन पहुंचेगा, बल्कि उनके तकनीकी कौशल की जानकारी एक डेटाबेस में आ जाएगी।

यह डेटाबेस बाद में उनको रीसाइकलिंग करने और नौकरियों तक पहुंचने के काम आएगा।कानपुर परिवर्तन फोरम टीम के अनिल गुप्ता ने बताया कि परिवर्तन नें फेस 1 में करीब बारह हज़ार परिवारों को राशन वितरण मलिन बस्तियों में घर-घर जाकर किया था, किंतु अब जरूरत थी तकनीक की जिससे सोशल डिस्टेंस बनाते हुए उन परिवारों तक पहुंचना जो ऐसे मोहल्लों में रहते हैं, जहां हम सोचते भी नहीं कि घर में भोजन के लिए राशन भी ना होगा।

उन्होंने लोगों से डोनेशन देने की अपील की और कहा, दान का यह अनुपम तरीका है, जिसमें दाता और पात्र एक-दूसरे से अपरिचित हैं, लेकिन दाता जानता है कि समय पर सही व्यक्ति को मदद पहुंच रही है।पात्र को भी आश्वासन दिया जाता है कि उसका नाम किसी को नहीं बताया जाएगा।

संदीप जैन ने बताया कि प्रति राशन पैक 1000 रुपए का हैं, जिसमें एक परिवार के लिए 3 से 4 हफ्ते का राशन होता है।कई कंपनी मालिक फोन करके, जिन लोगों को काम नहीं दे पा रहे हैं, उनकी लिस्ट भेजकर हमें निवेदन कर रहे हैं कि उन कारीगरों के घर तक राशन पहुंचा दें।

हर पैक में दो मास्क भी रखे जाने की योजना है और यह मास्क उन्नत भारत अभियान आईआईटी कानपुर के जरिए बिठूर के गांव में महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे हैं। यह एक बेहतरीन शुरुआत कानपुर के लिए है जिसमें ग्रामीण महिलाओं की भी मदद हो रही है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

Nepal flash flood : नेपाल में तबाही, अपनों की तलाश के बीच सद्गुरु जग्गी वासुदेव की आंखों से छलके आंसू

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

अगला लेख