Hanuman Chalisa

कोरोना का डर : इंदौर में होने वाले आईफा अवॉर्ड समारोह के रद्द होने का खतरा, विदेशी पर्यटकों पर खास नजर

Updated: शुक्रवार, 6 मार्च 2020 (11:59 IST)
देश में कोरोना की बढ़ते हुए मामले के बाद अब हर ओर दहशत और डर का माहौल दिखाई दे रही है। शेयर बाजार से लेकर बॉलीवुड तक कोरोना के डर से सहमा हुआ नजर आ रहा है। इस बीच मध्य प्रदेश में 27-29 मार्च को होने वाले आईफा अवार्ड समारोह के रद्द होने की चर्चा तेज हो गई है।

आईफा की तैयारियों को लेकर आज एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने वाला है इसके बाद अवॉर्ड समारोह को लेकर कोई आखिरी फैसला हो सकता है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के दो प्रमुख शहरों इंदौर और भोपाल में प्रतिष्ठित आईफा अवॉर्ड समारोह को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही है। कोरोना की दहशत के चलते अब आईफा समारोह को मार्च के जगह मई में कराने की तैयारी चल रही है। 
 
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने की समीक्षा – मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तैयारियों की समीक्षा की है। मुख्यमंत्री ने बैठक में नोवल कोरोना वायरस की रोकथाम में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और पहले से ही सभी जिलों में इसकी तैयारियाँ पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस का अभी तक कोई भी पॉजीटिव प्रकरण नहीं पाया गया है।
 
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भारत सरकार द्वारा कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए निर्धारित गाइडलाइन का कड़ाई से पालन किया जाए। साथ ही आवश्यकता होने पर अतिरिक्त सावधानी भी बरती जाए। उन्होंने कहा कि इस बीमारी को लेकर जनता में जागरूकता लायी जाए। साथ ही जनता को यह भी बताया जाए कि मध्यप्रदेश में इसका कोई प्रकोप नहीं है ताकि लोग अनावश्यक चिंतित न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों के कलेक्टरों से कहा जाए कि वे अपने क्षेत्र में पर्याप्त व्यवस्थाएँ रखें और इस बीमारी से ग्रसित मरीज पाए जाने पर सभी आवश्यक सावधानी बरतें।
 
विदेशी पर्यटकों पर विशेष नजर -   बैठक में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विदेशों से आने वाले पर्यटकों पर विशेष नजर रखने की बात करते हुए कहा कि प्रदेश के जितने भी राष्ट्रीय उद्यान हैं उनके एंट्री गेट  पर स्क्रीनिंग की व्यवस्था हो और विदेशी पर्यटक विशेषकर अलर्ट वाले देशों से आने वाले पर्यटकों के स्वास्थ्य की पूरी जाँच की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन स्थलों के साथ ही विशेषकर राष्ट्रीय उद्यानों में इस बीमारी को लेकर विशेष सावधानी बरती जाए।

उन्होंने कहा कि आंध्रप्रदेश और केरल ने इस बीमारी की रोकथाम के लिए जो व्यवस्थाएँ की हैं उनके अनुरूप ही प्रदेश में सभी इंतजाम किए जाए। बीमारी के लक्षण वाले मरीजों की तत्काल जाँच हो और उनके नतीजे निगेटिव आने पर उसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

PM मोदी का छात्रों के नाम Video संदेश, पेपर लीक पर और सख्त होगा कानून, कैबिनेट लाएगी नया बिल

गुजरात में बाढ़ का संकट, 1,200 सड़कें बंद और स्कूलों में छुट्टी, PM मोदी ने CM से की बातचीत, केंद्र देगा हरसंभव मदद

Kusha Missile : अब आसमान से हमला करना पड़ेगा भारी, भारत की 'कुशा' मिसाइल हवा में ही तबाह करेगी दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन और क्रूज मिसाइल

गोरखपुर में विकास की नई तस्वीर, 12 दिन में CM योगी ने शुरू कराए 1,753 रुपए करोड़ के प्रोजेक्ट्स

NEET पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज, CJP आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने, राहुल गांधी का मार्च, अन्ना हजारे का मौन आंदोलन

अगला लेख