suvichar

IHME की चेतावनी, अगले 2 महीने में ओमिक्रॉन के आ सकते हैं 3 अरब मामले

Updated: शुक्रवार, 24 दिसंबर 2021 (07:49 IST)
नई दिल्ली। एक वैश्विक स्वास्थ्य अनुसंधान ने अनुमान जताया है कि आगामी 2 महीनों में विश्वभर में कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित 3 अरब मामले होंगे।
 
अमेरिका में वाशिंगटन यूनीवर्सिटी के इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मैट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन (IHME) की गुरुवार को जारी ताजा अनुसंधान के मुताबिक आगामी 2 महीनों में 3 अरब ओमिक्रॉन संक्रमित होंगे। महामारी से बीते 2 साल में संक्रमितों की यह संख्या सबसे अधिक होगी। जनवरी के मध्य में संक्रमितों का आंकड़ा सबसे अधिक होगा जिसमे हर दिन 3.5 करोड़ मामले सामने आएंगे। यह डेल्टा वेरिएंट से अप्रैल में आए मामलों से तीन गुना अधिक होगा।
 
बयान में कहा गया है कि भविष्य में न्यूजीलैंड जैसे सख्त सीमा नियमों वाले देश और चीन समेत अन्य देशों में ओमिक्रॉन बढ़ता हुआ दिखाई देगा। पिछली लहर के मुकाबले यह तीन गुना ज्यादा होगी। अकेले अमेरिका में यह 400,000 लाख होंगे।
 
रिपोर्ट में बताया गया कि संक्रमितों का अस्पताल में भर्ती होने का आंकड़ा डेल्टा से 90 से 96 फीसदी कम है। वहीं डेल्टा के मुकाबले मृत्यु दर भी 97 से 99 फीसदी कम है।
 
ओमिक्रॉन से बढ़ते मामलों को देखते हुए आईएचएमई निदेशक क्रिस्टोफर मुरे ने कहा कि कंपनियों और स्कूलों को जांच और क्वारंटीन की प्रक्रिया को दोबारा समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती और मृत्यु के अनुमानों पर ओमिक्रॉन का गहरा असर है। वहीं 3 से 4 हफ्तों में आने वाला नया आंकड़ा हालात बदल सकता है। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख