Hanuman Chalisa
✕

व्यवस्था को कोरोना : पहले इंदौर, अब खंडवा में मरीज को नहीं मिली एंबुलेंस, दम तोड़ा

Updated: बुधवार, 15 अप्रैल 2020 (22:38 IST)
इंदौर/खंडवा। पहले इंदौर और उसके बाद खंडवा। दोनों ही स्थानों पर घटनाओं में काफी समानता रही। दोनों ही जगह मरीजों को एम्बुलेंस नहीं मिली और दोनों ने ही इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया।

दरअसल, खंडवा शहर के कोरोना प्रभावित इलाके खडकपुरा निवासी बुजुर्ग शेख हमीद (65) की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

परिजनों का आरोप है कि उन्होंने एंबुलेंस के लिए फोन लगाया, लेकिन एम्बुलेंस नहीं आई। जब एम्बुलेंस नहीं पहुंची तो पुत्र सईद और परिजन बुजुर्ग को स्कूटर से ही हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन इससे पहले कि उन्हें इलाज 
मिलता उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग को ब्लड शुगर और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या थी।
 
 बुजुर्ग जिस इलाके में रहते थे, वहां से सबसे ज्यादा 13 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद इस इलाके को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया था।

आपको बता दें कि 3 दिन पहले भी जिले के आदिवासी विकासखंड खालवा से 108 पर 3 घंटे फोन लगाने पर भी एम्बुलेंस नहीं मिलने से एक बच्चे की मौत हो गई थी, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया था।
 
उल्लेखनीय है कि इससे पहले मध्यप्रदेश के ही इंदौर शहर में इस तरह की घटना हुई थी, जिसमें परिजन एम्बुलेंस एवं अन्य साधन नहीं मिलने के कारण मरीज को स्कूटर से ही एमवाय अस्पताल लेकर पहुंच गए थे। लेकिन, इलाज मिलने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख