biodatamaker
✕

Monkeypox : UAE से लौटे 2 यात्रियों के मंकीपॉक्स मामलों का विश्लेषण, दोनों स्ट्रेन A.2 से थे संक्रमित

Updated: रविवार, 7 अगस्त 2022 (22:09 IST)
नई दिल्ली। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR)के एक संस्थान द्वारा भारत के पहले दो मंकीपॉक्स मामलों के विश्लेषण से पता चला है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से लौटे दोनों लोग वायरस के ए.2 स्वरूप से संक्रमित थे। देश में अब तक मंकीपॉक्स के 9 मामले सामने आए हैं और 1 की मौत हो चुकी है।
 
राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) की एक वरिष्ठ वैज्ञानिक और अध्ययन की प्रमुख लेखक डॉ. प्रज्ञा यादव ने कहा कि ए.2 स्वरूप, जिसका पिछले साल अमेरिका में पता चला था, को प्रमुख समूहों से नहीं जोड़ा गया है। वर्तमान प्रकोप मंकीपॉक्स वायरस के बी.1 स्वरूप के कारण है। भारत में अब तक मंकीपॉक्स के नौ मामले सामने आए हैं और एक की मौत हो चुकी है।
 
संयुक्त अरब अमीरात से लौटे लोगों ने बुखार, मांसपेशियों में दर्द और चकत्ते पड़ने की शिकायत की थी। उनके जननांग में भी घाव हुआ था। विश्लेषण से पता चला कि दो मंकीपाक्स वायरस स्वरूप ए.2 से संक्रमित थे, जो एचएमपीएक्सवी-1ए क्लैड 3 के वंश से संबंधित है।
 
आईसीएमआर के तहत एनआईवी द्वारा किए गए अध्ययन में कहा गया है कि मामलों 1 और 2 के त्वचा के घावों से प्राप्त पूर्ण जीनोम अनुक्रमण ने एमपीएक्सवी_यूएस_2022_एफएल001 पश्चिम अफ्रीकी क्लैड के साथ क्रमशः 99.91 और 99.96 प्रतिशत की समानता दिखाई। दोनों मंकीपॉक्स वायरस के स्वरूप ए.2 से संक्रमित थे, जो एचएमपीएक्सवी-1ए क्लैड 3 (पश्चिमी अफ्रीकी क्लैड) के वंश से संबंधित है।
 
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 23 जुलाई को कई देशों में सभी 6 क्षेत्रों में वैश्विक प्रकोप को देखते हुए मंकीपॉक्स को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल स्थिति घोषित किया था। अध्ययन में उन दोनों मामलों के विवरण का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात से लौटे 35 वर्षीय पुरुष और 31 वर्षीय पुरुष मंकीपाक्स से संक्रमित पाए गए थे।
 
अध्ययन में पहले मामले के इतिहास के बारे में बताया गया कि 35 वर्षीय पुरुष को पांच जुलाई 2022 को निम्न-श्रेणी का बुखार और मांसपेशियों में दर्द हुआ। उसके अगले दिन उसके मौखिक गुहा और होंठों में कई चकत्ते पड़ने लगे। उसके जननांग में भी घाव हुआ था।
 
अध्ययन में कहा गया है कि एक अन्य मामले में, संयुक्त अरब अमीरात से आए एक व्यक्ति ने 12 जुलाई, 2022 को अपने गृहनगर केरल की यात्रा की। वह मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया। 31 वर्षीय व्यक्ति को 8 जुलाई को जननांग में सूजन हो गई थी। उन्होंने जुलाई में दुबई से अपने गृहनगर केरल की यात्रा की थी।

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख