biodatamaker
✕

UP : युवक का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले सिपाही समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Updated: रविवार, 7 अगस्त 2022 (21:39 IST)
मेरठ। मेरठ जिले के पल्लवपुरम क्षेत्र में एक युवक का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देने के मामले में पुलिस के एक सिपाही और तीन महिलाओं समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।  महिला ने धोखे से युवक की चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसने अपने पति रचित राठी, एक सहेली और साथी नीरज की मदद से उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहितसिंह सजवाण ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि दौराला निवासी एक युवक को पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की अंसल टॉउन कॉलोनी में रहने वाली एक परिचित महिला ने कुछ दिन पहले उधार लिए गए सामान का पैसा देने के बहाने से घर बुलाया था।
 
उन्होंने बताया कि महिला ने धोखे से युवक की चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसने अपने पति रचित राठी, एक सहेली और साथी नीरज की मदद से उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
 
सजवाण के मुताबिक इसके बाद चारों ने पल्लवपुरम थाने में तैनात सिपाही दिनेश कुमार के साथ मिलकर लगातार युवक को ब्लैकमेल कर पैसे मांगना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि युवक के मना करने पर आरोपियों ने उसे सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी। इसे तंग आकर युवक ने पल्लवपुरम थाने में शिकायत की तो मामले में सिपाही दिनेश का नाम भी प्रकाश में आया।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार, जांच के बाद पुलिस ने शनिवार को सिपाही दिनेश कुमार और आरोपी महिला, उसके पति व अन्य को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि रचित के कब्जे से वह मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिससे अश्लील वीडियो बनाया गया था।
 
सजवाण के मुताबिक, सभी अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। (भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख