Daily Horoscope
✕

डरने की जरूरत नहीं, जानवरों से इंसानों में नहीं फैलता Corona

Updated: मंगलवार, 4 मई 2021 (22:58 IST)
हैदराबाद के नेहरू जूलोजिकल पार्क के 8 एशियाई शेरों कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमित होने के बाद लोगों के मन का डर और बढ़ गया है। चूंकि कोरोना संक्रमण न तो जानवरों से इंसानों में फैलता है न ही इंसानों से जानवरों में, ऐसे में डरने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है।
 
वरिष्ठ वेटरनरी सर्जन डॉ. प्रशांत तिवारी ने बताया कि जानवरों की दो श्रेणियां होती हैं। इनमें एक कैनाइल होते 
हैं, जबकि दूसरे फैलाइन। कैनाइल में कुत्ते, भेड़िए आते हैं, जबकि फैलाइन में शेर, बिल्ली आते हैं। जानवरों में भी कोरोना होता है, लेकिन इंसान और जानवरों का कोरोना अलग-अलग होता है। जानवरों में अल्फा टाइप का 
कोरोना होता है, जबकि इंसानों में बीटा टाइप का। तिवारी ने कहा कि अभी तक इंसानों से जानवरों में और 
जानवरों में कोरोना संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है। 
ALSO READ: बड़ी खबर, हैदराबाद Zoo के 8 शेर कोरोना पॉजिटिव
डॉ. तिवारी कहते हैं कि पिछले साल बिल्लियों में कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था, लेकिन शेरों में 
संक्रमण का यह पहला मामला है। हालांकि जांच से पहले यह कहना मुश्किल है कि इन शेरों में संक्रमण का 
सोर्स क्या था। उन्होंने कहा कि अभी यह भी जांच का विषय है कि शेरों में मिले कोरोना का स्ट्रेन ह्यूमन है 
या फिर एनिमल। 
 
वे कहते हैं कि जब तक जांच किसी निष्कर्ष तक न पहुंचे तब तक पैनिक होने की जरूरत है। हालांकि वे यह जरूर कहते हैं कि चूंकि शेर बिल्ली प्रजाति का ही होता है, अत: घरों में जो लोग बिल्ली पालते हैं थोड़ी सावधानी तो बरत ही सकते हैं। यदि इस तरह के कोई भी लक्षण नजर आएं तो वे चिकित्सक की सलाह ले सकते हैं। 
 
कितना तैयार है इंदौर का प्राणी संग्रहालय : इंदौर जू के प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि हमने तैयारी 
पूरी कर रखी है। एंटीवायरल दवाओं का स्प्रे नियमित रूप से किया जा रहा है। किसी भी अन्य व्यक्ति को 
टाइगर जोन में नहीं जाने दिया जा रहा है। कोविड-19 को लेकर जो भी प्रोटोकॉल सेट किया हुआ है, उसका 
पालन किया जा रहा है। मेडिसिन के रूप में इम्यूनाल मिलाकर दिया जा रहा है ताकि वह सिस्टम शरीर में 
इम्यूनिटी को बनाए रखे।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

LoC : बर्फबारी से पहले घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तान, एलओसी पर बढ़ाई गई चौकसी, 100 से ज्यादा आतंकियों की हलचल

मुंबई एयरपोर्ट के पास कथित अवैध मस्जिद पर कार्रवाई के निर्देश, MMRDA ने MIAL को दिया आदेश

Weather Update : नवंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

MP के बालाघाट में चाउमीन खाने से 130 लोग बीमार, 100 से ज्यादा बच्चे अस्पताल में भर्ती

अगला लेख