sundarkand
✕

हवा में कितनी देर रहता है कोरोनावायरस, CCMB ने शुरू की रिसर्च

Updated: सोमवार, 28 सितम्बर 2020 (11:47 IST)
हैदराबाद। सीएसआईआर के सेल्युलर और आणविक जीव विज्ञान केंद्र (CCMB) ने कोरोनावायरस संक्रमित व्यक्ति से वायरस के हवा में प्रसार की दूरी और वातावरण में मौजूद रहने वक्त को लेकर यहां अस्पताल के वातावरण में एक अध्ययन शुरू किया है। इसका मुख्य मकसद स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
ALSO READ: Covid -19 : कोरोना काल में अस्थमा रोगी रखें ये सावधानियां, जानिए जरूरी बातें
सीसीएमबी के निदेशक राकेश मिश्रा ने बताया कि करीब 10 दिन पहले शुरू हुए अध्ययन का उद्देश्य यह जानना है कि क्या वायरस वास्तव में हवा के जरिए फैल सकता है और यदि ऐसा होता है तो यह कितनी दूर तक जा सकता है और कितनी देर तक मौजूद रह सकता है? इसका मुख्य मकसद संक्रमित से वाजिब दूरी तय कर स्वास्थ्यकर्मियों की मदद करना है।
 
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को करीब 2 महीने पहले 200 से अधिक वैज्ञानिकों ने पत्र लिखकर कोरोनावायरस के हवा के जरिए फैलने के सबूत होने का दावा किया था और अब उसी दिशा में यह अध्ययन शुरू किया गया है।
ALSO READ: फ‍िनलैंड में अब कुत्‍तों ने शुरू की कोरोना वायरस की जांच
मिश्रा ने बताया कि अध्ययन के परिणाम के आधार पर सीसीएमबी बैंक या मॉल जैसे बंद हॉल या सार्वजनिक स्थानों के नमूने ले सकता है ताकि वहां प्रसार की संभावना का आकलन किया जा सके। उन्होंने कहा कि हम यह देखेंगे कि संक्रमण के स्रोत (मरीज) से कितनी दूरी तक और कितने समय तक वायरस हवा में रह सकता है।
 
अध्ययन के तहत गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) या कोविड-19 वार्ड जैसे अस्पताल के विभिन्न स्थानों से मरीज के 2, 4 और 8 मीटर जैसी अलग-अलग दूरी से 'एयर सैम्पलर' का इस्तेमाल करके नमूने एकत्र किए जाएंगे। मिश्रा ने कहा कि इसका लक्ष्य यह पता लगाना है कि वायरस कितनी दूर तक जा सकता है और कितनी देर तक हवा में रह सकता है?
 
उन्होंने कहा कि इसके जरिए यह पता लगाना चाहते हैं कितनी दूरी सुरक्षित है? यह स्वास्थ्य सेवा कर्मियों की सुरक्षा को बेहतर बनाने की एक रणनीति है। वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद के तहत सीसीएमबी, आधुनिक जीव विज्ञान के प्रमुख क्षेत्रों का एक प्रमुख अनुसंधान संगठन है। (भाषा)

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

बिहार में 'क्राइम' हो सकता है, लेकिन 'अपराध' नहीं होता, CM सम्राट चौधरी का अजीब बयान, तेजस्वी यादव ने कसा तंज

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

राजभर का दावा, देश में मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, सभी बाहुबली मेरे दरबार में हाजिरी लगाते हैं

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

अगला लेख