biodatamaker

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की पत्नी का Corona से निधन

Updated: मंगलवार, 29 दिसंबर 2020 (14:31 IST)
कांगड़ा। पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की पत्नी संतोष शैलजा (83) का टांडा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आज सुबह निधन हो गया।
 
श्रीमती शैलजा कोरोना संक्रमित थीं। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता के अनुसार श्रीमती शैलजा ने सुबह लगभग 4 बजे अंतिम सांस ली। शुक्रवार को उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके अलावा शांता कुमार, उनके पुत्र विक्रम शर्मा, बहू, पोती, निजी सुरक्षा अधिकारी और सचिव और चालक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। शांता कुमार और परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल में भर्ती हैं।
 
श्रीमती शैलजा का पालमपुर के घुग्गर में आज सुबह ही कोविड-19 नियमानुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके निधन से समूचा परिवार और परिजन सदमे में हैं। श्रीमती शैलजा की पहचान एक लेखिका और अध्‍यापिका के तौर पर भी थी।

पालमपुर में कोविड-19 नियमों के तहत घुग्‍गर में अंतिम संस्‍कार किया गया। उनके बेटे ने चिता को मुखाग्‍न‍ि दी। इस मौके पर शांता कुमार, विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, परिवार के अन्य सदस्य, रिश्तेदार और नजदीकी लोग स्थानीय एसडीएम, तहसीलदार तथा प्रशासन और पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

Meerut Air Show 2026 : 19-20 सितंबर को आसमान में तिरंगा बनाएंगे सूर्य किरण के 9 हॉक विमान, दिखेंगे हैरतअंगेज करतब

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

इंदौर क्यों बना राष्ट्रीय राजनीति का नया अखाड़ा, क्‍या हैं राहुल गांधी, नितिन नवीन और मोहन भागवत की उपस्‍थिति के मायने?

ब्रिक्स पे क्या है और कैसे काम करेगा? SWIFT vs BRICS Pay का पूरा गणित | Explained

Garba Entry Controversy क्या है पूरा विवाद? बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री के बयान के बाद क्यों चर्चा में आया मुद्दा

अगला लेख