Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

झारखंड में मंत्री मिथिलेश ठाकुर कोरोना संक्रमित, सीएम हेमंत सोरेन होम क्वारंटाइन

बुधवार, 8 जुलाई 2020 (15:41 IST)
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कोरोना संक्रमण की आशंका में अपने आवास पर ही स्व पृथक-वास में चले गए हैं क्योंकि उनके संपर्क में आए एक मंत्री मिथिलेश ठाकुर एवं विधायक मथुरा महतो मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद यहां राजेन्द्र आयुर्विग्यान संस्थान के कोविड वार्ड में भर्ती किए गए हैं।
 
मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज से अपने निवास पर स्व पृथक-वास में चले गए हैं। उन्होंने बताया कि आज उनकी कोरोना जांच किये जाने की संभावना है।
 
मुख्यमंत्री और उनके कार्यालय के लोगों की कोरोना जांच के बाद आवश्यक होने पर उनके मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों, सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भी कोरोना जांच करायी जाएगी।
 
मुख्यमंत्री के साथ उनके कार्यालय के तमाम लोग भी स्व पृथक-वास में चले गए हैं और सभी की कोरोना जांच करवाई जाएगी।
 
सोरेन से उनकी पार्टी के विधायक मथुरा महतो ने दो दिनों पहले मुलाकात की थी और उन्हें मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद रिम्स में भर्ती कराया गया है।
 
इसके अलावा मंगलवार को ही राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर स्वयं कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए और देर रात उन्हें यहां राजेन्द्र आयुर्विग्यान संस्थान (रिम्स) में कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया। मंत्री ने हाल में अपने सरकारी आवास पर गृह प्रवेश का कार्यक्रम रखा था जिसमें मुख्यमंत्री और उनके कार्यालय के अनेक अधिकारी तथा कर्मचारी भी शामिल हुए थे।
 
रिम्स के प्रवक्ता ने बताया कि झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर मंगलवार शाम कोरोना संक्रमित पाए गए जिसके बाद उन्हें यहां भर्ती कराया गया है।
 
इस बात की जांच की जा रही है कि मंत्री कहां और कैसे कोरोना संक्रमित हुए हैं? इसके अलावा इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि इस बीच मंत्री का किस-किस संपर्क हुआ है। राज्य में मंत्रिपरिषद् में कोरोना संक्रमण का यह पहला मामला है।
 
इससे पूर्व झारखंड में मंगलवार शाम आयी रिपोर्ट के अनुसार पिछले चैबीस घंटों में कोरोना से जहां दो और व्यक्तियों की मौत हो जाने से मरने वालों की संख्या 22 पहुंच गयी है। इसी दौरान 164 नए संक्रमण के मामले सामने आए जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3018 हो गई। (भाषा)

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

अमरनाथ यात्रा के बीच बड़ी खबर: तेजी से पिघल रहा है पवित्र हिमलिंग, जम्मू से रवाना हुआ श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था

PM मोदी आज गुजरात में करेंगे 7,500 करोड़ के सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन

अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ मंदिर में चंदा चोरी के आरोप से मचा हड़कंप, BKTC अध्यक्ष ने दिए जांच के आदेश

काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में अचानक चली गोली, पीएसी जवान की कार्बाइन से 3 लोग घायल

ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम विदाई समारोह शुरू, ताबूत देख रो पड़े गालीबाफ और अराघची

अगला लेख