Daily Horoscope
✕

किसानों से हेमामालिनी की अपील : 'टीका लगवाओगे, खुद को-परिवार को-देश को बचाओगे'

Updated: सोमवार, 17 मई 2021 (18:38 IST)
मथुरा। अभिनेत्री और मथुरा से सांसद हेमामालिनी ने ब्रज क्षेत्र के किसानों से अपील की है कि वे सही समय पर, सही जगह पर कोरोनावायरस (Coronavirus)  कोविड-19 का टीका जरूर लगवाएं ताकि वे खुद को, अपने परिवार को व देश को कोरोनावायरस जैसी महामारी से बचा सकें।
ALSO READ: DRDO की 2DG कैसे करती है Coronavirus पर वार? क्या रहेगी कीमत, जानिए सारे सवालों के जवाब
हेमामालिनी (72) ने सोमवार को अपने क्षेत्रीय प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा के माध्यम से जारी वीडियो संदेश में कहा, मैं आपकी सांसद हेमामालिनी मथुरा-वृन्दावन और ब्रज के सभी गांवों में रहने वाले, दिन-रात खेतों में पसीना बहाने वाले किसान बहन-भाइयों से निवेदन करना चाहती हूं कि वे कोरोना महामारी की इस दूसरी लहर का धैयपूर्वक मुकाबला करें।
ALSO READ: CoronaVirus को खत्म करने की दवा 'DRDO 2DG हुई लांच
उन्होंने कहा, कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण कार्यक्रम में भाग जरूर लीजिए, टीका जरूर लगवाइए। यह देखा गया है कि जिन लोगों ने टीका लगवाया है, उन पर कोरोना का गंभीर असर नहीं हुआ है। मैंने भी इसकी दोनों खुराक ले ली हैं। आप भी जल्दी से पंजीकरण करवाइए। सही समय पर, सही स्थान पर टीका ज़रूर लगवाइए।
ALSO READ: Coronavirus Vaccination :पहले डोज के कितने दिन बाद वैक्सीन लगवाएं, जानिए Experts से
हेमामालिनी ने कहा, दिन-रात खेतों में पसीना बहाने वाले किसान भाइयों से अपील करती हूं कि यदि इस बीमारी से बचाव चाहते हैं तो टीका जरूर लगवाइए। टीका लगवाओगे, तो अपने आपको, परिवार को और देश को भी बचाओगे। कोरोना को हराना है, टीका ज़रूर लगवाना है।(भाषा) 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख