ganesh chaturthi

कोरोना वैक्सीन पर हर्षवर्धन का बड़ा बयान, जल्द ही सच्चाई होगी पूरी आबादी का टीकाकरण

Updated: शुक्रवार, 8 जनवरी 2021 (14:37 IST)
चेन्नई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 के खिलाफ प्राथमिकता वाले लोगों के टीकाकरण के बाद जल्द ही पूरी आबादी का टीकाकरण सच्चाई होगी।
 
राजीव गांधी राजकीय अस्पताल में कोविड-19 टीकाकरण पूर्वाभ्यास की समीक्षा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में वर्धन ने कहा कि केंद्र ने टीकाकरण के संभावित लाभार्थियों का पता लगाने के लिए नए कोविड-19 मंच की शुरुआत की है और साथ ही उन्हें इलेक्ट्रॉनिक प्रमाण पत्र भी जारी कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि भारत ने यथासंभव कम समय में टीका विकसित करने में बहुत ही बढ़िया काम किया है और मौजूदा समय में दो टीकों को आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी गई है।
 
वर्धन ने कहा, 'अगले कुछ दिनों में और साथ ही निकट भविष्य में, हम इन टीकों को प्राथमिकता के आधार पर उन देशवासियों को देने में सक्षम होंगे जिन्हें सरकारी एवं निजी क्षेत्र में खतरा है। सरकार पहले ही इसकी योजना को सार्वजनिक कर चुकी है।'
 
केंद्रीय मंत्री ने सरकारी ओमनदुरार अस्पताल और यहां के कुछ अन्य केंद्रों का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण की तैयारी हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी द्वारा टीकाकरण पर विशेषज्ञ समिति गठित करने के बाद 4-5 महीने पहले ही शुरू कर दी थी। हमने हर पहलू पर बारीकी से काम किया और जमीन पर काम करने वालों तक सूचना का आदान-प्रदान किया।
 
वर्धन ने बताया कि इस प्रक्रिया में लाखों स्वास्थ्य कर्मियों को उचित तरीके से प्रशिक्षित किया गया। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख