suvichar
✕

गुयाना के राष्ट्रपति ने की Corona काल में भारत की भूमिका की सराहना

Updated: सोमवार, 9 जनवरी 2023 (19:30 IST)
इंदौर। गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 काल में जब वैश्वीकरण की संपूर्ण व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी, तब भारत ने कोरोनावायरस रोधी टीके एवं दवाइयों के रूप में अन्य देशों की सहायता करके दुनिया को प्रेम और सहयोग का संदेश दिया। उन्होंने अपने पूर्वजों की धरती भारत को प्रणाम तथा महात्मा गांधी का स्मरण भी किया।
 
भारतीय मूल के परिवार में जन्मे अली ने यहां 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने अपने पूर्वजों की धरती भारत को प्रणाम तथा महात्मा गांधी का स्मरण करते हुए कहा कि आज का दिन भारत और गुयाना के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
 
अली ने कहा कि कोविड-19 काल में जब वैश्वीकरण की संपूर्ण व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी, तब भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोनावायरस रोधी टीके एवं दवाइयां अन्य देशों को देकर उनकी सहायता की और दुनिया को प्रेम एवं सहयोग का संदेश दिया।
 
उन्होंने कहा कि भारत, विश्व में प्रतिभा और टेक्नोलॉजी के विकास में अन्य देशों की तुलना में कहीं आगे है। अली ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' के संकल्प के साथ भारत आज दुनिया को नेतृत्व प्रदान कर रहा है।
 
उन्होंने भारत और गुयाना की सामाजिक और सांस्कृतिक समानताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भौगोलिक दूरी की दृष्टि से भले ही दोनों देश दूर हों, पर भावनात्मक रूप से निकटता बहुत अधिक है और भविष्य में हमारे संबंध और प्रगाढ़ होंगे।(भाषा)(फोटो सौजन्य : ट्विटर)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख