ramcharitmanas

गुजरात के मुख्‍यमंत्री रूपाणी क्वारंटाइन, Corona संक्रमित विधायक से मिले थे

Updated: बुधवार, 15 अप्रैल 2020 (16:55 IST)
गांधीनगर। गुजरात में कोरोना संक्रमित एक कांग्रेस विधायक के साथ मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री विजय रूपाणी यहां अपने निवास में एहतियाती क्वारंटाइन में चले गए हैं तथा वह तकनीकी सुविधाओं के जरिए राज्य शासन का संचालन कर रहे हैं।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि चिकित्सकों ने रूपाणी की जांच की है और वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। वह एहतियाती तौर पर कम से कम एक सप्ताह तक अलग थलग रहेंगे।
 
कोरोना संक्रमित कांग्रेस विधायक ने की थी मुलाकात : ज्ञातव्य है कि अहमदाबाद के जमालपुर खाड़िया क्षेत्र के कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला तथा दो अन्य विधायकों ने रूपाणी से मंगलवार सुबह उनके आवास पर मुलाकात की थी। उससे पहले उन्होंने कोरोना संक्रमण संबंधित जांच के लिए अपने नमूने दे रखे थे। शाम को उनकी रिपोर्ट पोजिटिव आई और उन्हें कोरोना संक्रमित पाया गया।
 
विधायक को अहमदाबाद के सरदार पटेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त बैठक में कांग्रेस के विधायक गयासुद्दीन शेख तथा विधानसभा में पार्टी के उपनेता शैलेश परमार और राज्य के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और गृह राज्यमंत्री प्रदीप जाड़ेजा भी उपस्थित थे।
 
मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि उक्त बैठक में खेड़ावाला से रूपाणी और उपमुख्यमंत्री तथा मंत्री तीन से चार मीटर की दूरी पर बैठे थे। 
 
इस बीच, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता भरत पंड्‍या ने खेड़ावाला के बर्ताव पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जब उन्होंने पहले से अपनी जांच के नमूने भेज रखे थे तो उन्हें मुख्यमंत्री से मुलाकात और मीडिया को जोखिम में डालने जैसे कदम नहीं उठाने चाहिए थे। उनके परिजनों और उन सभी अन्य लोगों की जांच होनी चाहिए जिनसे उन्होंने मुलाकात की है।
 
ज्ञातव्य है कि खेड़ावाला ने गुजरात में सर्वाधिक कोरोना प्रभावित अहमदाबाद (अब तक 400 से अधिक मामले, 13 मौतें) में हॉटस्पॉट बनकर उभरे पुराने शहर में लगने वाले कर्फ्यू से पहले मंगलवार को रूपाणी के साथ मुलाकात की थी। 
 
गुजरात में 700 के लगभग संक्रमित : उल्लेखनीय है कि गुजरात में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के 56 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 695 हो गई है, जबकि दो और लोगों की मौत होने से इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। 
 
राज्य के स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव जयंती रवि ने बुधवार को बताया कि पिछले 12 घंटों में अहमदाबाद में 42, सूरत में 6, वडोदरा और पंचमहाल में तीन-तीन, बोटाद और खेडा में एक-एक नए मामले आए हैं। 
 
इसके साथ ही अहमदाबाद शहर के कोट क्षेत्र और दाणीलिमड़ा इलाके में कोरोना का व्यापक संक्रमण होने के कारण और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार ने आज सुबह छह बजे से 21 अप्रैल सुबह छह बजे तक संपूर्ण कर्फ्यू लगाया है।        
 

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

चंबल नदी में बड़ा हादसा टला, ईंधन खत्म होने से बीच धारा में फंसा स्टीमर, 40 यात्री थे सवार

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

अगला लेख