biodatamaker
✕

Corona virus : गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने खुद को किया पृथक

Updated: बुधवार, 15 अप्रैल 2020 (16:27 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी अगले एक हफ्ते तक किसी से मुलाकात नहीं करेंगे, लेकिन इस दौरान वे राज्य प्रशासन का संचालन करते रहेंगे। मंगलवार को उन्होंने कांग्रेस के एक विधायक से मुलाकात की थी जो बाद में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव अश्विनी कुमार ने बुधवार को बताया कि रूपाणी की सेहत अच्छी है और वह राज्य प्रशासन का संचालन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, वीडियो कॉलिंग और टेलीकॉलिंग जैसी तकनीकी सुविधाओं की मदद से करेंगे।

उन्होंने बताया, अगले एक हफ्ते तक मुख्यमंत्री आवास पर किसी आगंतुक को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।कांग्रेसी विधायक इमरान खेड़ावाला और पार्टी के अन्य विधायकों ने मंगलवार सुबह रूपाणी से मुलाकात की थी। उसी शाम खेड़ावाला में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

कुमार ने कहा कि खेड़ावाला ने कोरोना वायरस संक्रमण के नमूने दिए थे। उसके बावजूद वह घर पर नहीं रहे और रूपाणी से मिलने आ गए। ऐसा करके उन्होंने एक बड़ी गलती की है। (भाषा) 

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

सौरभ और आशुतोष के बाद क्या अभिजीत दीपके भी जाएंगे जेल? झंडेवालां स्थित घर पहुंची दिल्ली पुलिस

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

भारत स्वस्तिक यात्रा की ओंकारेश्वर में रामकथा ने आदि शंकराचार्य की आध्यात्मिक विरासत को किया रेखांकित

जियो IPO से पहले ईशा अंबानी ने बताया- कैसे आया JIo का आइडिया, कैसे खड़ा हुआ विशाल साम्राज्य?

मोहन-शिवराज की एक घंटे बंद कमरे में बैठक के बाद आखिर कैसे खत्म हुआ कोसमी का आदिवासी जमीन विवाद?

अगला लेख