Daily Horoscope
✕

बच्चों को बचाने के लिए UP में बनेंगे Vaccination के लिए 'अभिभावक स्पेशल बूथ'

Updated: सोमवार, 24 मई 2021 (19:45 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस (Coronavirus) की तीसरी लहर के खतरे को कम करने के लिए व मासूम बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए योगी सरकार ने अब 12 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों के परिजनों की तलाश शुरू कर दी है और 12 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों के परिजनों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन किए जाने की कार्ययोजना तैयार कर ली है।जिसके लिए प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को जिलों में अभिभावक स्पेशल बूथ बनाने का भी निर्देश दिया गया है।

बताते चलें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक उच्चस्तरीय बैठक करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिन अभिभावकों के बच्चे 12 वर्ष से कम आयु के हैं, उनका टीकाकरण प्राथमिकता के साथ किया जाना जरूरी है।इस संबंध में विधिवत कार्ययोजना बनाई जानी चाहिए।
ALSO READ: Coronavirus: घर में ही हैं बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के कई तरीके
हर जिले में अभिभावक स्पेशल बूथ बनाए जाएं।अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें टीकाकरण के लिए आमंत्रित करें। यह अभिभावक के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा के लिए भी उपयोगी होगा। इसे अभियान के रूप में चलाया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वैक्सीन की आपूर्ति लगातार बेहतर हो रही है। वर्तमान में प्रदेश के 23 जिलों में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण हो रहा है। अब एक जून से सभी जिलों में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाया जाएगा।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख