Hanuman Chalisa
✕

इंदौर में Covid 19 से उबरे मरीज पर ग्रीन फंगस का हमला

Updated: मंगलवार, 15 जून 2021 (22:01 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में महामारी से उबरे 34 वर्षीय मरीज में ग्रीन फंगस संक्रमण (एस्परगिलोसिस) मिला है। गंभीर हालत के चलते मरीज को हवाई एम्बुलेंस से मुंबई भेजकर वहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ALSO READ: देश में कम पड़ी कोरोना की रफ्तार, फिर दौड़ेंगी ट्रेनें, देखें लिस्ट
श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सैम्स) के छाती रोग विभाग के प्रमुख डॉ. रवि डोसी ने मंगलवार को बताया कि कोविड-19 से उबरे 34 वर्षीय पुरुष की ब्लैक फंगस संक्रमण (म्यूकरमाइकोसिस) के संदेह में जांचें कराई गई थीं। जांच में उसके साइनस, फेफड़ों और रक्त में ग्रीन फंगस संक्रमण (एस्परगिलोसिस) पाया गया।

ALSO READ: पर्यावरण संरक्षण में भी इंदौर रहेगा 1 नंबर: संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा
 
डोसी ने बताया कि ग्रीन फंगस (एस्परगिलस) हालांकि बहुत पुराना फंगस है, लेकिन कोविड-19 के बाद की जटिलताओं से जूझ रहे मरीज को इसके द्वारा बड़ा नुकसान पहुंचाया जाना बेशक एक नया मामला है। उन्होंने कहा कि इस विषय में विस्तृत वैज्ञानिक अनुसंधान की जरूरत है कि क्या कोविड-19 से उबरे लोगों में ग्रीन फंगस संक्रमण की प्रकृति इसके अन्य मरीजों के मुकाबले अलग है? डोसी ने बताया कि ग्रीन फंगस संक्रमित मरीज को सोमवार को हवाई एम्बुलेंस के जरिए इंदौर से मुंबई भेजकर वहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
छाती रोग विशेषज्ञ ने यह भी बताया कि इस मरीज को 2 माह पहले फेफड़ों में करीब 100 फीसदी कोरोनावायरस संक्रमण के साथ स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था और गहन चिकित्सा इकाई में महीनेभर तक उसका इलाज चला था। उन्होंने बताया कि इलाज के बाद मरीज महामारी से उबर गया था, लेकिन इसके बाद उसे तेज बुखार के साथ नाक से खून आना शुरू हो गया। वजन घटने से वह बहुत कमजोर भी हो गया है।(भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

खेल-खिलाड़ियों के कल्याण के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जानें स्पोर्ट्स में कितना आगे है मध्यप्रदेश, कितनी अकादमियां कर रहीं कमाल?

ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की बैठक पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर वार, भाजपा का पलटवार

भोपाल में होगी इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली, 12 दिसंबर को जुटेंगे विपक्षी दलों के दिग्गज नेता

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

अगला लेख