Hanuman Chalisa
✕

कोविड राहत पैकेज: मई में सरकार ने मदद के लिए खोले हाथ, 55 करोड़ लोगों को दिया मुफ्त राशन

Updated: शुक्रवार, 4 जून 2021 (08:45 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने गुरुवार को कहा कि उसने महामारी की दूसरी लहर के दौरान लोगों को राहत प्रदान करने की एक योजना के तहत मई में करीब 55 करोड़ लोगों को 28 लाख टन खाद्यान्न मुफ्त उपलब्ध कराया। यह वितरण राशन की दुकानों के जरिए किया गया।
 
साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत जून में अब तक 2.6 करोड़ लाभार्थियों को 1.3 लाख मेट्रिक टन गेहूं और चावल उपलब्ध कराया गया है। खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी।
 
उन्होंने पीएमजीकेएवाई योजना के कार्यान्वयन की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अब तक भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के डिपो से 63.67 लाख टन (मई और जून के लिए योजना तहत किए जाने वाले कुल आवंटन का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा) से ज्यादा खाद्यान्न ले चुके हैं।
 
योजना के तहत केंद्र सरकार 2 महीने (मई-जून 2021) के लिए मुफ्त खाद्यान्नों का वितरण कर रही है। वह राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत शामिल करीब 79.39 करोड़ लाभार्थियों को प्रति महीने प्रति व्यक्ति 5 किलोग्राम खाद्यान्न का वितरण कर रही है।
 
योजना के तहत करीब 80 लाख टन खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। यह वितरण मौजूदा खाद्य कानून के तहत लाभार्थियों को मिलने वाले नियमित आवंटन से इतर किया जा रहा है।
 
पांडे ने कहा कि मई 2021 के लिए करीब 55 करोड़ एनएफएसए लाभार्थियों को लगभग 28 लाख टन और जून 2021 के लिए करीब 2.6 करोड़ एनएफएसए लाभार्थियों को लगभग 1.3 लाख टन खाद्यान्न का वितरण किया गया है। उनके मुताबिक गुरुवार तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत मई में 90 प्रतिशत और जून 2021 में 12 प्रतिशत लाभार्थियों को खाद्यान्न का वितरण किया गया।
 
मई, जून माह में 13,000 करोड़ रुपए से अधिक सब्सिडी दी जा चुकी है। इसमें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत दोनों महीनों के लिए 9,200 करोड़ रुपए से अधिक सब्सिडी दी गई है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख