Hanuman Chalisa
✕

सरकार का यूटर्न, मई में किया था 215 करोड़ वैक्सीन का वादा, अब कहा 135 करोड़ डोज ही मिलेंगे

Updated: रविवार, 27 जून 2021 (14:14 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वैक्सीनेशन का काम जोरों पर चल रहा है। अब तक 32 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं। इस बीच सरकार ने वैक्सीन डोज पर यू टर्न लेते हुए सुप्रीम कोर्ट में कहा कि दिसंबर तक उसे 135 करोड़ वैक्सीन ही मिलेंगे।

ALSO READ: पीएम मोदी ने चेताया, यह समझने की भूल ना करें कि कोरोना खत्म हो गया
इससे पहले नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने 13 मई को कहा था कि इस साल अगस्त से दिसंबर तक वैक्सीन की 216 करोड़ डोज तैयार कर ली जाएगी। उन्होंने यह भी कहा था कि कोई भी वैक्सीन जिसे FDA या WHO ने अप्रूव किया हो, उसे भारत आने की अनुमति होगी।

सरकार ने मई में कहा था कि अगस्त से दिसंबर के बीच हमारे पास कोवीशील्ड के 75 करोड़ और कोवैक्सिन के 55 करोड़ डोज होंगे। हलफनामे में दिसंबर तक 50 करोड़ कोविशील्ड और 40 करोड़ कोवैक्सीन  मिलने की बात कही गई हैं।

ALSO READ: वैक्‍सीन नहीं लगवाने वाले हो जाए अलर्ट, उन्‍हें Delta Plus का है ज्‍यादा खतरा
केंद्र ने पहले कहा था कि साल के आखिरी तक देश में 8 कोरोना वैक्सीन उपलब्ध होंगी, लेकिन अब सरकार ने 5 वैक्सीन की ही बात कही है।

केद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि देश में 18+ वालों की करीब 93 से 94 करोड़ के बीच आबादी है। इन्हें वैक्सीन के दोनों डोज लगाने के लिए 186 से 188 करोड़ डोज की जरूरत होगी।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख