ganesh chaturthi

Corona से माता-पिता को खोने वाले बच्चों के लिए सरकार ने तय की पुनर्वास प्रक्रिया

Updated: सोमवार, 17 मई 2021 (17:14 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने कोविड-19 के कारण अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के पुनर्वास के लिए प्रक्रिया जारी की है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का सार्वजनिक नोटिस उन खबरों के बीच आया है जिनमें कहा गया है कि सोशल मीडिया पर कोविड के कारण अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को गोद लेने की पेशकश करने वाले कई संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं।

ALSO READ: बड़ी खबर: मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिजनों को मिलेगी नौकरी और 5 लाख की मदद
 
लोगों को कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले ऐसी कृत्यों में शामिल होने या बढ़ावा देने से बचने की सलाह देते हुए मंत्रालय ने कोविड-19 के कारण अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के पुनर्वास के लिए कानूनी प्रक्रिया तय कर दी। मंत्रालय ने कहा कि जिन बच्चों ने कोविड-19 के कारण अपने माता और पिता, दोनों को खो दिया है, उन्हें जिला बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सामने 24 घंटे के अंदर पेश किया जाएगा। इसमें यात्रा का समय शामिल नहीं है।

ALSO READ: 100 साल की बुजुर्ग महिला ने दी कोरोना को मात, फिर मनाया जन्मदिन...
मंत्रालय ने सार्वजनिक नोटिस में कहा कि समिति बच्चे की तत्काल आवश्यकता का पता लगाएगी और बच्चे के पुनर्वास के लिए उचित आदेश पारित करेगी। या तो बच्चे को देखभाल करने वालों को ही सौंप देगी या मामला दर मामला उसे संस्थागत या गैर-संस्थागत देखभाल में रखने के लिए आदेश देगी।
 
मंत्रालय ने कहा कि जहां तक संभव हो, बच्चों को उनके परिवार और सामुदायिक वातावरण में रखने का प्रयास किया जाएगा जबकि उनके परिवेश में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी और उनके हितों की रक्षा की जाएगी, जैसा किशोर न्याय अधिनियम में बताया गया है। म‍ंत्रालय के मुताबिक यदि बच्चे को किसी रिश्तेदार की देखभाल में दिया जाता है तो समिति नियमित रूप से बच्चे की भलाई की जांच करती रहेगी।

ALSO READ: MP : भोपाल समेत 6 जिलों में बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, संक्रमण की दर में गिरावट
 
मंत्रालय ने यह भी कहा है कि राज्य सरकारों को उन असाधारण मामलों में बातचीत के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करने की सलाह दी गई है, जहां वर्तमान परिस्थितियों में कोविड-19 से संबंधित प्रतिबंधों के कारण व्यक्तिगत रूप से संपर्क संभव नहीं है। मंत्रालय ने यह कहा कि माता-पिता दोनों को खोने वाले किसी भी बच्चे की जानकारी 'चाइल्डलाइन' (1098) के साथ साझा की जा सकती है। मंत्रालय ने कहा कि जो लोग अनाथ बच्चों को गोद लेना चाहते हैं, वे 'संट्रेल एडॉप्शन रिसोर्स अथॉरिटी' (सीएआरए डॉट एनआईसी डॉट आईएन) से संपर्क कर सकते हैं। (भाषा)

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

UPI पर चार्ज को लेकर सरकार को जमकर घेरा अशनीर ग्रोवर ने, बताया पॉलिटिकल सुसाइड

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

शेख हसीना के करीबी 7 लोगों को बांग्‍लादेश में मौत की सजा, क्‍या अब भी भारत से अपने वतन लौटेगीं हसीना

Retail Inflation दर में बढ़ोतरी, महंगाई बढ़ी, प्याज-लहसुन ने बिगाड़ा रसोई का बजट, आम आदमी की जेब पर क्या असर?

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

अगला लेख