dharma sangrah
✕

सरकार ने राज्यसभा में कहा, कई देशों ने भारतीय छात्रों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में दी ढील

Updated: गुरुवार, 29 जुलाई 2021 (20:29 IST)
प्रमुख बिंदु
नई दिल्ली। सरकार ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन सहित कई देशों ने भारतीय छात्रों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील दी है तथा कोरोनावायरस की स्थिति में सुधार होने के साथ अन्य देशों द्वारा भी ऐसा किए जाने की उम्मीद है।

ALSO READ: महाराष्ट्र के सोलापुर में कोरोना विस्फोट, 613 बच्चे वायरस की चपेट में
 
विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी देते कहा कि सरकार इस बात का प्रयास कर रही है कि विदेशी विश्वविद्यालयों में पंजीकृत भारतीय छात्रों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील दी जाए। उन्होंने कहा कि विदेशी विश्वविद्यालयों में पंजीकृत भारतीय छात्रों के लिए यात्रा प्रतिबंध, जहां कहीं भी लगाए गए हैं, उनमें ढील दिलवाने के मकसद से (विदेश) मंत्रालय प्रयास कर रहा है ताकि संबंधित देशों तक उनकी यात्रा संभव हो सके।

ALSO READ: कोरोनाकाल में आयुष औषधियों के उत्पादन में MP बनेगा आत्मनिर्भर,किसानों को रोजगार दे रहा उद्यानिकी विभाग:भारत सिंह कुशवाह
 
मुरलीधरन ने कहा कि विदेशों में हमारे मिशन इस मुद्दे को संबंधित सरकारों के समक्ष उठा रहे हैं और उन सरकार को इस बात के लिए मना रहे हैं कि यात्रा प्रतिबंधों में ढील दी जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा प्रतिबंध का मुद्दा कई देशों के समक्ष मंत्री स्तर पर उठाया गया है।
 
उन्होंने कहा कि परिणामस्वरूप, अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, आयरलैंड, जर्मनी, नीदरलैंड्स, बेल्जियम, लक्जमबर्ग, जार्जिया आदि देशों में भारतीय छात्रों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील दी गई है। कोविड स्थिति में सुधार आने के बाद कई अन्य देशों द्वारा ढील दिए जाने की उम्मीद है। मुरलीधरन ने कहा कि छात्रों सहित विदेशों में रह रहे भारतीय का कल्याण सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।(भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख