ganesh chaturthi

COVID-19 : पटरी पर लौट रहा इंदौर, खुलेंगे सरकारी दफ्तर, बढ़ाया छूट का दायरा

Updated: रविवार, 28 जून 2020 (13:02 IST)
इंदौर (मध्य प्रदेश)। देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में प्रशासन ने छूट का दायरा बढ़ाते हुए 100 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ सरकारी दफ्तर खोलने के निर्देश जारी किए हैं। नतीजतन इन दफ्तरों में पिछले 3 महीने से बुरी तरह प्रभावित हो रहा कामकाज सोमवार से पटरी पर लौटना शुरू होगा।

प्रशासन के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि कोविड-19 के प्रकोप के मद्देनजर जिले में केन्द्र और राज्य सरकार के सभी शासकीय कार्यालयों, अर्द्ध शासकीय कार्यालयों और निगमों के कार्यालयों को मार्च के अंतिम सप्ताह में बंद कर दिया गया था। महीनेभर पहले इन दफ्तरों को 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ दोबारा खोलने के संबंध में निर्देश जारी किए गए थे।

उन्होंने बताया कि जिले में महामारी के हालात नियंत्रण में आने के बाद प्रशासन ने अपने निर्देशों में बदलाव किया है जिससे ये कार्यालय अब कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालित हो सकेंगे। अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन ने सरकारी कर्मचारियों को दफ्तरों में कोविड-19 से बचाव के लिए जारी तमाम दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

इस बीच, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में इस महामारी के 40 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की कुल तादाद 4,575 से बढ़कर 4,615 हो गई है।

सीएमएचओ ने यह भी बताया कि कोरोनावायरस से संक्रमित 75 वर्षीय महिला समेत चार और मरीजों की अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद जिले में इस महामारी की चपेट में आने के बाद दम तोड़ने वाले लोगों की तादाद बढ़कर 222 पर पहुंच गई है।
उन्होंने बताया कि जिले में 3,415 लोग इलाज के बाद इस महामारी के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। जिले में कोविड-19 के प्रकोप की शुरुआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख