Daily Horoscope
✕

न्यूजीलैंड में बढ़े Corona के मामले, सरकार ने बढ़ाया Lockdown

Updated: सोमवार, 23 अगस्त 2021 (16:57 IST)
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड सरकार ने सोमवार को कहा कि वह कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए कम से कम शुक्रवार तक राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन जारी रखेगी।

स्वास्थ्य अधिकारियों के कोविड-19 के ‘डेल्टा’ स्वरूप के 35 नए मामले सामने आने की जानकारी देने के बाद यह खबर सामने आई है। न्यूजीलैंड में पिछले साल अप्रैल से किसी एक दिन में सामने आए ये सर्वाधिक मामले हैं। पिछले सप्ताह मामले बढ़ने शुरू हुए थे और अभी तक देश में 107 मामले सामने आ चुके हैं।

प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कहा कि ऑकलैंड में कम से कम इस महीने के अंत तक लॉकडाउन जारी रहेगा, जहां ज्यादातर मामले सामने आए हैं। जैसिंडा अर्डर्न ने कहा, हमें अभी और जानकारी हासिल करनी है। हमें और अधिक निश्चिंत होने की आवश्यकता है। हम ‘डेल्टा’ स्वरूप को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहते। दुनिया ने हमें यही सिखाया है कि कोविड-19 के इस स्वरूप को लेकर सतर्क रहें।

अर्डर्न ने यह भी घोषणा की कि सरकार ने एक सप्ताह के लिए नियमित संसद सत्र स्थगित करने का फैसला किया है। विपक्षी सांसदों ने इस कदम की आलोचना की है। इस बीच, ऐसा लगता है कि पड़ोसी देश ऑस्ट्रेलिया का मानना है कि लॉकडाउन ‘डेल्टा’ स्वरूप को पूरी तरह से समाप्त करने में सक्षम नहीं होगा। यह केवल इसके प्रसार को धीमा कर सकता है।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि लॉकडाउन देश में रहने का स्थाई तरीका नहीं है। उन्होंने कहा कि 16 साल और उससे अधिक उम्र की आबादी के टीकाकरण की दर 80 प्रतिशत तक पहुंचने के बाद राज्यों को अपनी सीमाएं खोलनी चाहिए। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब सिडनी में सर्वाधिक 800 से अधिक मामले सामने आए।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मेलबर्न में 71, कैनबरा में 16 मामले सामने आए। तीनों शहरों में लॉकडाउन लगा है। वहीं पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में सामुदायिक स्तर पर संक्रमण के प्रसार का कोई मामला नहीं है।ऑस्ट्रेलिया की करीब 24 प्रतिशत आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।(भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख