Hanuman Chalisa
✕

पीलीभीत में कोरोना टीका लगवाने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मी की ह्रदय रोग से मौत

Updated: शुक्रवार, 29 जनवरी 2021 (21:06 IST)
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में बाल विकास पुष्टाहार विभाग अमरिया तहसील क्षेत्र में कार्यरत एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की कोरोनावायरस (Coronavirus) का टीका लगने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने दावा किया है कि कर्मचारी की मौत हृदय रोग से हुई है।

मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी (सीएमओ) सीमा अग्रवाल के मुताबिक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रताप राम (55) लंबे समय से हृदय रोग से पीड़ित थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की तड़के उनका पोस्टमार्टम परिजनों की सहमति से कराया गया।

सीएमओ ने पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से बताया कि प्रताप राम की मौत का कारण हृदय रोग है। उन्होंने बताया कि प्रताप के परिजनों के अनुसार 2007 में उनका हृदय का ऑपरेशन हुआ था। तब से उन्हें कोई परेशानी नहीं थी।उन्होंने बताया कि उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान जिलाधिकारी और शासन को आज भेज दिए हैं।

जिला प्रशासन के अनुसार, पिथौरागढ़ में गांव किमटा गंगोलीघाट के निवासी प्रताप राम लंबे समय से पीलीभीत में कार्यरत थे। वे बाल विकास विभाग अमरिया में पिछले छह वर्ष से तैनात थे।(भाषा)

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख