suvichar
✕

Goa ने Corona virus से जीती जंग, बना जीरो केस स्टेट, 3 अप्रैल के बाद से नहीं आया कोई नया मामला

Updated: रविवार, 19 अप्रैल 2020 (18:44 IST)
पणजी। कोरोना वायरस से देशभर में लड़ाई जारी है। इस बीच कई राज्यों से अच्‍छी खबरें भी आ रही हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 23 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के 54 अन्य जिलों ने पिछले 14 दिनों में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। एक अच्छी खबर यह आई कि गोवा जीरो कोरोना केस स्टेट हो गया। गोवा में 7 कोरोना पॉजिटिव केस थे। गोवा में 3 अप्रैल के बाद से कोई नया केस सामने नहीं आया।
 
पहले संक्रमित मामले के बाद ही हुआ सचेत : गोवा में कोरोना वायरस का पहला केस 18 मार्च को सामने आया था। दुबई से लौटे एक नेता में सबसे पहले संक्रमण मिला था। 3 अप्रैल तक यहां कोरोना के 7 मरीज मिले थे। उसके बाद से राज्य में कोई भी नया मामला नहीं आया।

राज्य की मेडिकल टीम और लोगों के सहयोग से उसने इस जंग में फतह हासिल कर ली। 15 अप्रैल तक राज्य के 6 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो गए थे। आखिरी बचे मरीज की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट रविवार को निगेटिव आ गई। गोवा में अब 3 अप्रैल के बाद से कोई नया कोरोना मरीज नहीं पाया गया है।
स्वास्थ्य टीम को मुख्यमंत्री ने दी बधाई : मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ट्वीट कर राज्य की जनता और स्वास्थ्यकर्मियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि  'संतोष और राहत की बात है कि गोवा का आखिरी ऐक्टिव कोरोना मरीज भी टेस्ट रिपोर्ट में निगेटिव पाया गया है। डॉक्टर और सपोर्ट स्टाफ इसके लिए तारीफ के काबिल हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 3 मई तक लॉकडाउन रहेगा। जिन लोगों को केंद्र के अनुसार छूट ली है उन्हें ही छूट दी जाएगी।
 
गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि शून्य का वास्तव में बहुत मूल्य है। यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि गोवा में सभी कोरोना पॉजिटिव मामले अब नेगेटिव हैं। हमारे डॉक्टरों और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के लिए बहुत आभारी हूं जिन्होंने दूसरों को बचाने के लिए जोखिम भरा काम किया। 
बन सकता है पहला ग्रीन जोन स्टेट : जिन क्षेत्रों में कोरोना वायरस के मामले नहीं आते हैं उन्हें ग्रीन जोन घोषित किया जा सकता है और बंद में छूट दी जा सकती है।

गोवा के देश का पहला ग्रीन जोन राज्य बन सकता है। कुछ सरकार की योजना के अनुसार रहा तो गोवा 20 अप्रैल तक ग्रीन जोन में शामिल होने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय राज्य के दक्षिण गोवा जिले को पहले ही ‘ग्रीन जोन’ घोषित कर चुका है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके

Congress Protest : 2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

विपक्षी सांसदों ने मिलने का समय मांगा ही नहीं, SIR पर प्रदर्शन के बीच EC का बड़ा दावा

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ बनेगा AI-Deep Tech का नया हब, सीएम योगी ने रखा IT City Phase-2 का शिलान्यास; 50 AI स्टार्टअप का लक्ष्य

अगला लेख