dharma sangrah

Lockdown Effect : गो एयर के कर्मचारी 3 मई तक बिना वेतन के अवकाश पर

Updated: रविवार, 19 अप्रैल 2020 (15:17 IST)
मुंबई। विमानन कंपनी गो एयर के 5,500 कर्मचारियों में से ज्यादातर तीन मई तक बिना वेतन के अवकाश पर रहेंगे। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जारी ‘लॉकडाउन’ की अवधि बढ़ाए जाने के कारण कंपनी के सभी विमान खड़े हैं।

वाडिया समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने इससे पहले, मार्च में अपने कर्मचारियों से बारी-बारी से बिना वेतन के अवकाश पर जाने को कहा था। साथ ही उनके वेतन में कटौती की घोषणा की थी।

गो एयर ने शनिवार को अपने र्कचारियों को भेजे पत्र में कहा, ‘लॉकडाउन (बंद) को अब तीन मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही विमानों की उड़ानें नहीं हो रही हैं। इसीलिए हम बाध्य होकर आपसे आग्रह करते हैं कि आप 3 मई तक बिना वेतन के अवकाश पर रहें।‘

सरकार ने देशव्यापी बंद की मियाद बढ़ाकर तीन मई तक कर दी है। इससे पहले 25 मार्च से 14 अप्रैल तक के लिये बंद की घोषणा की गई थी।

ज्यादातर एयरलाइन ने 15 अप्रैल से उड़ान सेवा शुरू करने की योजना बनायी थी। उन्हें उम्मीद थी कि 15 अप्रैल से बंद को हटा लिया जाएगा।


एक अधिकारी ने कहा कि 5,500 कर्मचारियों में से करीब 10 प्रतिशत पहले की तरह काम करते रहेंगे। हालांकि, इस दौरान उन्हें आंशिक वेतन ही मिलेगा। ये वे कर्मचारी हैं जिनकी कुछ कार्यों के लिए उपस्थिति जरूरी है।

गो एयर के अनुसार हमें उम्मीद है कि 4 मई से उड़ान की अनुमति होगी और हम चरणबद्ध तरीके से काम शुरू कर सकेंगे। (भाषा)

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

अगला लेख