sundarkand
✕

वायरस के JN.1 स्वरूप का पता लगाने के लिए जीनोम अनुक्रमण का आदेश

Updated: गुरुवार, 28 दिसंबर 2023 (14:26 IST)
JN.1 variant : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने कोरोनावायरस संक्रमण (coronavirus infection) की पुष्टि वाले नमूनों का जीनोम अनुक्रमण करने के निर्देश दिए हैं ताकि जेएन.1 स्वरूप (JN.1 variant) के मामलों का पता लगाया जा सके।
 
मंत्री ने पीटीआई की वीडियो सेवा से बातचीत में कहा कि सरकार ने कोविड परीक्षण बढ़ा दिया है और बुधवार को 636 नमूनों की जांच की गई। भारद्वाज ने बुधवार को दिल्ली (Delhi) में वायरस के जेएन.1 स्वरूप के पहले मामले की पुष्टि की थी।
 
उन्होंने कहा कि मैंने संक्रमण की पुष्टि वाले सभी मामलों के जीनोम अनुक्रमण के निर्देशों को दोहराया है ताकि नए स्वरूप के मामलों की संख्या की पुष्टि की जा सके। कल बुधवार को 3 स्वरूपों की पुष्टि की गई थी जिनमें से 2 पुराने ओमिक्रॉन स्वरूप के थे और 1 मामला नए जेएन.1 स्वरूप का पाया गया। अच्छी बात यह है कि नए स्वरूप से पीड़ित जिस मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उसे छुट्टी दे दी गई है।
 
मंत्री ने कहा कि मरीज 52 साल की एक महिला थी जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि महिला मरीज को कोई गंभीर समस्या नहीं थी। मंत्री ने कहा कि फिलहाल कोविड-19 के 4 मरीज अस्पताल में उपचाराधीन हैं। भारद्वाज ने उन लोगों से भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने का आग्रह किया, जो लंबे समय से अस्वस्थ हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख