Daily Horoscope
✕

भारत 20 जनवरी से शुरू करेगा कोविड-19 वैक्सीन्स का निर्यात, शुरू में 6 देशों को होगी सप्लाई

Updated: मंगलवार, 19 जनवरी 2021 (22:54 IST)
नई दिल्ली। भारत ने मंगलवार को घोषणा की कि वह सहायता अनुदान के तहत बुधवार से भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार और सेशेल्स को कोविड-19 के टीके की आपूर्ति करेगा।
ALSO READ: अखिलेश का तीखा प्रहार, अमेजन प्राइम की वेब सीरीज पर सरकार मचा रही है 'तांडव'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि भारत वैश्विक समुदाय की स्वास्थ्य सेवा जरूरतों को पूरा करने के लिये ‘भरोसेमंद’ सहयोगी बनकर काफी सम्मानित महसूस कर रहा है और बुधवार से टीकों की आपूर्ति शुरू होगी तथा आने वाले दिनों और काफी कुछ होगा। भारत दुनिया के सबसे बड़े दवा उत्पादक देशों में से एक है और कोरोनावायरस का टीका खरीदने के लिए काफी देशों ने सम्पर्क किया है।
ALSO READ: शिवपाल सिंह यादव बोले, भाजपा से नहीं, सपा के साथ करेंगे गठबंधन
विदेश मंत्रालय ने कहा कि घरेलू जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भारत आगामी हफ्ते, महीने में चरणबद्ध तरीके से सहयोगी देशों को कोविड-19 टीकों की आपूर्ति करेगा। मंत्रालय के बयान के अनुसार, भारत इस संबंध में श्रीलंका, अफगानिस्तान और मॉरीशस से टीके की आपूर्ति के लिए जरूरी नियामक मंजूरी की पुष्टि की प्रतीक्षा कर रहा है।
 
इसमें कहा गया है कि भारत को महत्वपूर्ण सहयोगी देशों और पड़ोसियों से भारत निर्मित टीके की आपूर्ति के लिए कई अनुरोध प्राप्त हुए हैं।
 
मंत्रालय ने कहा कि इन अनुरोधों की प्रतिक्रिया और कोविड महामारी के खिलाफ मानवता की लड़ाई में सभी की मदद और भारत के टीके के उत्पादन एवं आपूर्ति की प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए 20 जनवरी से भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार, सेशेल्स को आपूर्ति शुरू की जाएगी। बयान के अनुसार, श्रीलंका, अफगानिस्तान, मॉरीशस के संबंध में जरूरी नियामकीय मंजूरी का इंतजार है।
 
गौरतलब है कि भारत ने देशभर में अग्रिम मोर्चे पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों को दो टीके कोविशील्ड और कोवैक्सीन लगाने के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू किया है। ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनिका कोविशील्ड टीके का उत्पादन सीरम इंस्टीट्यूट कर रहा है जबकि कोवैक्सीन का उत्पादन भारत बायोटेक कर रहा है।
 
वहीं, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्वीट किया कि भारत ने मानवता के लिए टीका देने की प्रतिबद्धता पूरी की है। हमारे पड़ोसी देशों को 20 जनवरी से टीके की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। कोविड की चुनौतियों से निपटने के लिये फार्मेसी की आपूर्ति होगी। 
 
समझा जाता है कि पाकिस्तान ने अभी तक इसके लिए भारत से सम्पर्क नहीं किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि टीके की आपूर्ति से पहले 19-20 जनवरी को प्रशासनिक एवं परिचालन संबंधी आयामों को शामिल करते हुए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जो प्राप्तकर्ता देशों के टीकाकरण प्रबंधकों, कोल्ड चेन अधिकारियों, संवाद अधिकारियों, डाटा प्रबंधकों के लिए होगा। (भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

दिवाली से पहले खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल: सीएम मोहन यादव के आश्वासन के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

उत्तराखण्ड को मिला 1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य छटा, 21 आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा; रामकथा पार्क से राम की पैड़ी तक दिखेगी त्रेतायुग की झलक

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग कराने वाला गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका: खिड़कियों के कांच टूटे, एक डिलीवरी बॉय घायल

अगला लेख