dharma sangrah
✕

Corona virus का खौफ, फ्रांसीसी फुटबॉल क्लब के चिकित्सक ने आत्महत्या की

Written By भाषा
Updated: सोमवार, 6 अप्रैल 2020 (11:41 IST)
रीम्स (फ्रांस)। फ्रांसीसी फुटबॉल क्लब रीम्स के चिकित्सक बर्नार्ड गोंजालेज ने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद आत्महत्या कर ली। रीम्स क्लब ने बयान में कहा कि बर्नाड गोंजालेज की मौत से रीम्स को गहरा सदमा पहुंचा है। केवल क्लब ही नहीं, रीम्स के सैकड़ों लोग भी इससे आहत हैं।
ALSO READ: फ्रांस में Corona virus से 240 और लोगों की मौत, मृतक संख्या 1100 हुई
रीम्स के मेयर अर्नार्ड रोबिनेट ने कहा कि वे 60 वर्षीय गोंजालेज के आत्महत्या करने से वाकिफ हैं, जो कि पिछले 20 साल से क्लब के साथ काम कर रहे थे।
 
उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि डाक्टर गोंजालेज ने एक पत्र छोड़ा है जिसमें उन्होंने लिखा है कि उन्हें कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। मैं सदमे में हूं, क्योंकि मैं पिछले कई वर्षों से उन्हें जानता था। फ्रांस में कोरोना वायरस के कारण 8,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

अगला लेख