Daily Horoscope
✕

बड़ी खबर, अमेरिका में मुफ्त मिलेगा कोरोना वैक्सीन, साइड इफेक्ट होने पर इलाज भी फ्री

Updated: शनिवार, 5 दिसंबर 2020 (10:28 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडन ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि टीका नि:शुल्क और सभी के लिए उपलब्ध हो और अगर इस टीका से किसी तरह की दिक्कत होती है तो उससे जुड़ा इलाज भी मुफ्त हो।
 
बिडेन ने कहा कि अमेरिकी लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगवाने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा और वह खुद सार्वजनिक तौर पर टीका लगवाने के इच्छुक हैं ताकि इसके प्रभावी होने और इससे जुड़ी चिंताओं को दूर किया जा सके।
 
बाइडन ने डेलावेयर के विलमिंग्टन में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'मेरा मानना है कि टीका लगवाना अनिवार्य नहीं होना चाहिए। मैं इसे अनिवार्य बनाने के लिए नहीं कहूंगा।'
 
बिडन कोविड-19 का टीका तैयार होने पर इसे सभी के लिए अनिवार्य होने के संबंध में पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे।
 
उन्होंने कहा कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में लोगों को सही दिशा में कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपने उद्घाटन भाषण में लोगों से कहने जा रहे हैं कि वे 100 दिन तक मास्क पहनने के लिए खुद को प्रतिबद्ध करें।
 
अमेरिकी ने कहा कि अगर लोग 100 दिन तक ऐसा करते हैं और टीके का वितरण शुरू होता है तो वह देखेंगे कि मृत्यु दर एकदम घट गई है तो उन्हें उम्मीद है कि लोग इसे ‘हां’ कहेंगे और इसे देश के लिए अपना कर्तव्य मानकर आगे आएंगे और दूसरे लोगों की रक्षा करेंगे।
 
अमेरिका में शुक्रवार को संक्रमण से 2,861 लोगों की मौत हुई। अब तक 1.4 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 275,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। (भाषा)

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

SBI Data Breach: एसबीआई के हजारों ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, नुकसान को लेकर क्या बोला बैंक

कौन हैं साड़ी पहनकर AK-47 चलाने वाली IPS अंकिता शर्मा, पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ने उठाए गंभीर सवाल

'जो शिंदे के रास्ते में आएगा, वह बर्बाद हो जाएगा': मंत्री गुलाबराव पाटिल के बड़े दावे पर भड़के संजय राउत, सरकार पर उठाए सवाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि, कहा- इनके बलिदान से गौरवांवित हो रहा प्रदेश

ट्रंप का बड़ा एलान, पहले से अलग होगी भारत से ट्रेड डील

अगला लेख