Hanuman Chalisa

कोरोना से जंग में बड़ा हथियार बना वैक्सीनेशन, इन राज्यों में मुफ्त होगा टीकाकरण

गुरुवार, 22 अप्रैल 2021 (08:03 IST)
नई दिल्ली। देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मोदी सरकार ने 1 मई से 18 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगाने का फैसला किया है। इसे कोरोना से जंग में बड़ा हथियार माना जा रहा है। हालांकि वैक्सीनेशन के बाद भी लोगों को मास्क लगाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। टीकाकरण को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। इस बीच कई मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों ने अपने यहां सभी को मुफ्त टीका देने का ऐलान किया है।

ALSO READ: कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से आफत, कई राज्यों का बुरा हाल, मरीज परेशान
केंद्र के फैसले के बाद सबसे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में लोगों को मुफ्त टीका लगाने का ऐलान किया। इसके बाद देखते ही देखते मध्य प्रदेश, बिहार, असम और छत्तीसगढ़ सरकार ने भी लोगों को मुफ्त टीका देने का फैसला किया।
 
कैबिनेट की हुई बैठक में योगी सरकार ने फैसला लिया है कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके सभी नागरिकों को सरकारी अस्पताल में कोरोना टीकाकरण निःशुल्क कराया जाएगा। इसकी सारी व्यवस्थाएं व तैयारियां प्रदेश सरकार द्वारा कर ली गई है।
 
 मध्यप्रदेश में 18 साल से उपर के उम्र वाले सभी लोगों को भी मुफ्त में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की आपात बैठक में यह फैसला किया गया। इसके साथ मुख्यमंत्री ने राज्य में टीकाकरण की गति को और तेज करने पर जोर दिया।
 
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी घोषणा की कि राज्य सरकार 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी प्रदेशवासियों का निशुल्क टीकाकरण कराएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट किया, '18 वर्ष एवं इससे ऊपर के सभी बिहार वासियों का मुफ्त टीकाकरण राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी शुरूआत एक मई से की जाएगी और इसका सारा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।'
 
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का निशुल्क टीकाकरण करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की है कि छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को निशुल्क टीका लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कर खर्च सरकार वहन करेगी।
 
राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पूरे देश में कोरोना वायरस प्रतिरक्षण टीकाकरण नि:शुल्क होना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 साल से अधिक आयु के लोगों के लिए नि:शुल्क टीकाकरण की घोषणा करेंगे।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 13.22 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। इस बीच अधिकारियों ने आंकड़े पेश कर दावा किया है कि टीकों से संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। साथ ही मौत और गंभीर संक्रमण से बचा जा सकता है।
 

Show comments

PoK में विरोध प्रदर्शन पर MEA का बड़ा बयान, Hormuz और Pakistan को लेकर क्या है भारत का प्लान

7 Electric Scooters, कम हाइट वालों को ट्रैफिक में भी नहीं होगी परेशानी, देखें List

अब वैष्‍णो देवी चढ़ावे में घोटाला! 550 करोड़ की चांदी के गबन का आरोप

Fact Check : सेटेलाइट तकनीक से सड़क और हवा में चलने वाली बस? जानिए नितिन गडकरी के दावों का सच

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर भारत में लगी रोक, सुरक्षा चिंताओं पर Meta ने क्या कहा

सभी देखें

गोलीबारी में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के भाई शालिग्राम पर FIR, क्या बोले 'पर्ची वाले' बाबा

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का 65वें वर्ष में मंगल प्रवेश, अदालज त्रिमंदिर में किए दर्शन, PM मोदी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं

जम्मू-कश्मीर में क्यों बढ़ रही हैं बादल फटने की घटनाएं? जुलाई में 15 बार फटे बादल, वैज्ञानिकों ने बताई चौंकाने वाली वजह

मणिपुर में सुरक्षाबलों के कैंप पर हमला, भीड़ ने कई गाड़ियों में लगाई आग

ट्रंप समेत 13 टॉप लीडर ईरान की लिस्ट में, जानिए कौन-कौन हैं वे नेता

अगला लेख