biodatamaker
✕

Expert Advice: 18+ वैक्सीनेशन के पहले और बाद में इन बातों का रखें ख्याल

Updated: गुरुवार, 29 अप्रैल 2021 (18:14 IST)
- सुरभि‍ भटेवरा

देश में 1 मई से टीकाकरण का तीसरा फेज आरंभ हो रहा है। 18+ से ज्यादा आयु वर्ग को टीका लगाया जाएगा। करीब 17 राज्यों ने युवा वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान मुफ्त किया है। देश में 18 प्लस की कुल आबादी करीब 59 फीसदी है, मतलब 59 करोड़। मार्च से शुरू हुए टीकाकरण अभियान में सबसे पहले फ्रंट वर्कर्स इसके बाद हेल्थ वर्कर्स फिर 45 प्लस आबादी वालों का वैक्सीनेशन किया गया। अब 1 मई से देश की सबसे बड़ी युवा आबादी को वैक्सीन लगाने की तैयारी की जा रही है। वैक्सीनेशन के पहले कोविन या आरोग्य सेतु एप पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

लेकिन वैक्सीनेशन के पहले और वैक्सीनेशन के बाद में क्या सावधानियां बरतना जरूरी है इसके लिए सीधे चर्चा की सीएचएल हॉस्पिटल के डायरेक्टर एंड ऑपरेशनल हेड डॉ निखलेश जैन से –

वैक्सीनेशन के पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?

- आपको किसी प्रकार से सर्दी, खांसी या बुखार के लक्षण तो नहीं है।
-आपके परिवार में कोई कोरोना संक्रमित तो नहीं है या आप ऐसे किसी के संपर्क में तो नहीं आए है। अगर ऐसी कोई स्थिति तो आप टेस्ट के बाद ही वैक्सीनेशन कराएं।

वैक्सीनेशन के बाद किन बातों का ध्यान रखें ?

- वैक्सीनेशन वाले दिन और उसके अगले दिन आपको सिरदर्द, हल्का बुखार, मांसपेसिशियों में दर्द हो सकता है। ऐसे में पेनकिलर की जगह आप पेरासिटामोल या क्रोसीन ले सकते हैं।
- ध्यान रहे वैक्सीनेशन के बाद मिलने वाली इम्यूनिटी है वह बहुत अधिक अच्छी नहीं होती है। साथ ही सेकेंड डोज के 4 से 6 सप्ताह बाद इम्युनिटी बढ़ती है। ऐसे में आपको कोविड-19 हो सकता है। दो डोज लगने के बाद भी लोग संक्रमित हुए हैं, लेकिन वायरस उतना असरदार नहीं रहा।

कुछ ध्यान रखने योग्य बातें -
वैक्सीनेशन के पहले अच्छे से खाना खाएं। घबराहट या बैचेनी होने पर होने पर डॉ से काउंसिलिंग भी ले सकते हैं।
- यदि आपको शुगर, बीपी की समस्या है। या आप कैंसर पेशेंट है तो डॉ से सलाह लेकर ही वैक्सीनेशन कराएं।
- किसी तरह की ड्रिंक या स्मोकिंग नहीं करें। वह खतरनाक और नुकसानदायक हो सकती है।
- वैक्सीन लेने के बाद आपको एलेर्जिक रिएक्शन महसूस होता है तो आप वैक्सीन सेंटर पर भी दिखा सकते हैं। हालांकि वैक्सीन के बाद आपको कुछ देर तक अंडर ऑब्जरवेशन रखा जाता है।
- इंजेक्शन लगने पर आपको किसी तरह का दर्द होता है तो आप उस पर गिला कपड़ा बांध सकते हैं या बर्फ भी लगा सकते हैं। साथ ही तरल पदार्थ का सेवन करें। खासकर सफाई का जरूर ध्यान रखें।

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

उग्रवादियों ने की नागा गांव पर कब्जे की कोशिश: CRPF की 6 घंटे तक जवाबी कार्रवाई में NRFM के दो उग्रवादी भाई गिरफ्तार

रूस से तेल खरीदने पर 100% अमेरिकी टैरिफ का भारत और चीन पर क्यों पड़ेगा सबसे बड़ा असर?

एक चाय की दुकान से देश के शिखर तक: कैसी रही है पीएम नरेंद्र मोदी की संघर्षों भरी जिंदगी?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

मणिपुर में नहीं थम रहा जातीय तांडव: 2 दिनों में 6 हत्याएं, कोल्ड स्टोरेज में रखे गए कुकी पीड़ितों के शव! नागा गांव पर भी हमला

अगला लेख