suvichar
✕

COVID-19 : चेन्नई से उड़ान सेवाएं हुईं बहाल, 116 यात्री दिल्ली के लिए रवाना

Updated: सोमवार, 25 मई 2020 (18:37 IST)
चेन्नई। देश में 2 महीने के लॉकडाउन के बाद यहां स्थित हवाईअड्डे से दिल्ली के लिए 116 यात्रियों को लेकर इंडिगो एयरलाइंस की पहली उड़ान सोमवार को रवाना हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह उड़ान सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना हुई और इससे पहले यहां महज 27 यात्रियों के साथ पहुंचने वाली भी यह पहली उड़ान थी।

मूल रूप से कुल 34 उड़ानें परिचालित किए जाने का कार्यक्रम था लेकिन उनमें से करीब 15 उड़ानें रद्द कर दी गईं जिनमें कुछ उड़ानें कोलकाता, मुंबई और दिल्ली के लिए थी। उन्होंने बताया कि केंद्र के फैसले के मुताबिक कुल 16 उड़ानों के दिन में यहां पहुंचने और यहां से 19 उड़ानों के जाने का कार्यक्रम है। हालांकि तमिलनाडु सरकार ने प्रतिदिन ऐसी 25 सेवाओं की मांग की थी।

आने-जाने वाले यात्रियों के लिए स्वास्थ्य अधिकारी स्वास्थ्य से जुड़े सभी नियमों का पालन कर रहे हैं। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार से घरेलू उड़ान सेवाएं सीमित संख्या में बहाल करने की पिछले हफ्ते घोषणा की थी।
उन्होंने रविवार को कहा था कि चेन्नई हवाईअड्डा पर अधिकतम 25 उड़ानें आएंगी लेकिन वहां से दूसरे शहरों को जाने वाली उड़ानों की संख्या की कोई सीमा नहीं होगी। इस बीच, तमिलनाडु सरकार ने दिशानिर्देश अधिसूचित किए, जिसमें यात्रियों के लिए 14 दिन पृथक-वास में रहना और प्रवेश के ई-पास शामिल हैं।(भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख