ramcharitmanas
✕

अनलॉक मध्यप्रदेश की शुरुआत : 5 जिलों में 50 फीसदी दुकानें और सरकारी और प्राइवेट दफ्तर 25 फीसदी कर्मचारियों के साथ खुले

5 जिलों में अनलॉक की पूरी गाइ़डलाइन

Updated: सोमवार, 24 मई 2021 (18:30 IST)
मध्यप्रदेश में कोरोना के लगातार घटते केस और संक्रमण दर पांच फीसदी से नीचे आने के बाद आज से प्रदेश को अनलॉक करने की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से शुरु कर दी गई है। पहले चरण में आज से प्रदेश के 5 जिले झाबुआ, अलीराजपुर, खंडवा, बुरहानपुर और भिण्ड में कोरोना कर्फ्यू में कुछ प्रतिबंधों के साथ छूट दी गई है। इन पांच जिलों में शहर में 50 फीसदी दुकें सुबह 10 से शाम 7 बजे तक और ग्रामीण इलाकों में सुबह 9 से शाम 7 बजे तक खुलेगी।  

इन जिलों में कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से कम है और यहां पर 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू में आंशिक छूट रहेगी। इन जिलों के अनुभव के आधार पर एक जून से अन्य जिलों में भी पॉजिटिविटी दर कम होने पर कोरोना कर्फ्यू को हटाया जाएगा।
 
5 जिलों में कोरोना कर्फ्यू से छूट-
1.सभी पांच जिलों में 50 फीसदी दुकानें सुबह 10 से शाम 7 बजे तक और ग्रामीण इलाकों  में सुबह 9 से शाम 7 बजे तक खुली रहेगी।
2.मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर/ दुकान ऑप्टीकल स्टोर, ऑटो मोबाईल रिपेयरिंग शॉप, हार्डवेयर एवं इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रोनिक्स की दुकानें भी प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी। 
3.सभी सरकारी दफ्तर में अफसर 100 फीसदी और कर्मचारियों की 25 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे।
4.सभी प्राइवेट दफ्तर 25 फीसदी कर्मचारियों के साथ खुलेंगे।
5.ई-कामर्स से संबंधित सेवाऐं प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी। 
 
इन पर जारी रहेगा प्रतिबंध :
1.कोई भी व्यक्ति अति आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे के मध्य घर से बाहर नहीं निकलेंगे और न ही आवागमन करेगा।
2.सभी दुकानें और बाजार शनिवार और रविवार को पूरी तरह बंद रहेंगे। शनिवार और रविवार को कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। 
3.सभी प्रकार के सार्वजनिक धार्मिक, राजनैतिक, सामाजिक समारोह/आयोजन प्रतिबंधित रहेंगे। 
4.शादी और  मृत्यु भोज आदि सार्वजनिक समारोह पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू रहेंगा।
5.समस्त धार्मिक स्थल और पूजा स्थल लोगों के लिए बंद रहेंगे। 
6.सभी जिम और कोचिंग क्लासेस पूर्णतः बंद रहेंगे।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

CJP प्रोटेस्ट से पहले राजधानी में सुरक्षा सख्‍त, दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन भी बंद!

LIVE: पुड्डुचेरी में NDA प्रत्याशी जीता, नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा को बढ़त

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर रोक: जंतर-मंतर पर मार्च की अनुमति नहीं, शहर में धारा 163 लागू

एच-1बी वीजा के दुरुपयोग पर अमेरिका में गरमाई राजनीति, जेडी वेंस ने लगाए गंभीर आरोप, क्या है TCS का प्लान?

अमेरिका के सख्त फैसले से TCS, इन्फोसिस समेत बड़ी भारतीय कंपनियों पर शिकंजा, क्यों बढ़ी IT प्रोफेशनल्स की चिंता?

अगला लेख