dharma sangrah

गोवा में Coronavirus से मौत का पहला मामला सामने आया

Updated: सोमवार, 22 जून 2020 (16:50 IST)
पणजी। गोवा में सोमवार को 85 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण से मौत हो गई। राज्य में इस महामारी से मौत का यह पहला मामला है। स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने यह जानकारी दी।

पहले दी गई जानकारी में राणे ने बताया था कि मृतक महिला है लेकिन बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि मरने वाला पुरुष है। राणे ने कहा कि कोरोनावायरस से संक्रमित व्यक्ति उत्तरी गोवा के सत्तारी तालुका के मॉर्लेम गांव का रहने वाला था और ईएसआई अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।

राणे ने ट्वीट किया, यह बताते हुए दुख हो रहा है कि सत्तारी के मॉर्लेम के रहने वाले 85 वर्षीय एक व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हो गई। मृतक के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। राज्य में कोविड-19 से मौत का यह पहला मामला है।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, हम लोगों को आश्वस्त करते हैं कि हमारी टीम लोगों को सुरक्षित रखने के लिए सब कुछ कर रही है और कड़े से कड़े कदम उठा रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और दुख की इस घड़ी में मैं मृतक के परिवार के साथ खड़ा हूं।
मॉर्लेम गांव राणे के विधानसभा क्षेत्र वालपोई के अंतर्गत आता है और राज्य सरकार ने इस गांव को पहले ही कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया था।(भाषा) 

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

जाते-जाते फिर मेहरबान हुआ मानसून! यूपी-एमपी और गुजरात समेत 12 राज्यों में झमाझम बारिश, IMD का नया अलर्ट

बेंगलुरु के 90 अस्‍पतालों में कैंसर की नकली दवाएं सप्‍लाय, 5 करोड़ का माल जब्‍त, SIT ने बताया कैसे होता रहा खेल?

खाड़ी में बदलता ताकत का संतुलन, यमन युद्ध से सऊदी अरब पर बढ़ा संकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

अगला लेख