dharma sangrah
✕

कोरोना संक्रमित होने के बावजूद हाथरस गए आप विधायक पर FIR

Updated: बुधवार, 7 अक्टूबर 2020 (15:16 IST)
हाथरस। हाथरस कांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात करने गए आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रतिनिधिमंडल में कोविड-19 संक्रमित होने के बावजूद शामिल होने के आरोप में पार्टी विधायक कुलदीप कुमार के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आप विधायक कुलदीप कुमार के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कुलदीप ने 29 सितम्बर को घोषित किया था कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं, इसके बावजूद पृथक-वास के नियमों को तोड़ते हुए वह पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के लिए हाथरस गए।
 
उन्होंने बताया कि विधायक ने गत 4 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर अपनी इस यात्रा के वीडियो पोस्ट किए थे। इस दौरान उनके साथ कई लोग नजर आ रहे हैं।
 
सूत्रों ने बताया कि विधायक कुलदीप कुमार के खिलाफ कोविड-19 प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए अनेक जिंदगियों को दांव पर लगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
गौरतलब है कि हाथरस में गत 14 सितम्बर को कथित रूप से सामूहिक बलात्कार के बाद तबीयत बिगड़ने से 19 साल की एक दलित लड़की की मौत हो गई थी। विपक्ष इस मुद्दे पर राज्य की भाजपा सरकार को लगातार घेरने की कोशिश कर रहा है। आप समेत अनेक विपक्षी पार्टियों के नेता इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर चुके हैं। (भाषा)

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख