dharma sangrah
✕

Corona से जंग, PM नरेन्द्र मोदी ने पहना घर का बना मास्क

Updated: शनिवार, 11 अप्रैल 2020 (12:40 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Corona Virus) बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लॉकडाउन को लेकर सभी मुख्‍यमंत्रियों के सुझाव मांगे। 
 
बैठक ज्यादातर मुख्‍यमंत्री लॉकडाउन बढ़ाने पर सहमत नजर आए। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्‍यमंत्रियों से कहा कि मैं आपके लिए 24 घंटे उपलब्ध हूं। इसी के साथ मोदी ने मुख्य‍मंत्रियों ने राज्यों की मौजूदा हालत की जानकारी ली। 
 
बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान पीएम मोदी ने घर का बना मास्क लगाया। पिछले दिनों खबर आई थी कि घर का बना मास्क ज्यादा अच्छा होता है। इसके साथ ही कहा गया था कि संक्रमण से बचने के लिए मास्क के अभाव में मुंह से गमछा भी लपेटा जा सकता है। 
 
चूंकि ज्यादातर मुख्‍यमंत्री लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में हैं, ऐसे में इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। पंजाब और ओड़िशा के मुख्‍यमंत्री तो पहले ही लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर चुके हैं।

यह बैठक हालांकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई लेकिन प्रधानमंत्री के साथ-साथ मुख्यमंत्रियों ने भी इसमें मास्क पहनकर हिस्सा लिया, जिसका मकसद देशवासियों को यह संदेश देना है कि अब उन्हें बिना मास्क पहने घर से बाहर नहीं निकलना है।

अभी इस बात के प्रमाण नहीं मिले हैं कि कोरोना वायरस का संक्रमण हवा से हो रहा है या नहीं लेकिन देश में कोरोना के संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी लोगों से मुंह और नाक को ढककर ही घरों से बाहर निकलने को कहा है। कुछ राज्य सरकारों ने इसका पालन नहीं करने के लिए लोगों पर जुर्माना लगाने का भी प्रावधान किया है।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

राजस्थान के पोखरण में अडानी के 'बघीरा 'AT1' का सफल परीक्षण, 8 KM दूर तक दुश्मन के टैंक को कर सकता है तबाह

Ahmedabad News : अहमदाबाद पहुंचीं माता अमृतानंदमयी देवी अम्मा, दर्शन के लिए उमड़े हजारों भक्त, CM भूपेंद्र पटेल ने लिया आशीर्वाद

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

यूक्रेन सहायता पर जर्मनी में बंटी हुई है राय

अगला लेख