Hanuman Chalisa
✕

इंदौर पुलिस की अनोखी पहल, 'गीत हम गाएंगे कोरोना को हराएंगे'

Updated: रविवार, 12 अप्रैल 2020 (12:54 IST)
इंदौर। कोरोना संक्रमण के बीच बने माहौल में पुलिस महकमा मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा है। इस बीच इंदौर के आईजी विवेक शर्मा ने की अनूठी पहल करते हुए रविवार को वायरलेस के माध्यम से सभी पुलिसकर्मियों को संबोधित किया।

आईजी ने पुलिसकर्मियों की प्रशंसा करते हुए उनके जज्बे को सराहा। विवेक शर्मा ने 'हम होंगे कामयाब’ गाना गाकर पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाया।

विवेक शर्मा ने इंदौर पुलिस को एक नया स्लोगन भी दिया- 'गीत हम गाएंगे कोरोना को हराएंगे'। विवेक शर्मा ने कहा कि अब हर रोज सुबह एक पुलिस अधिकारी या कर्मचारी वायरलेस सेट के माध्यम से अपनी प्रस्तुति देगा और साथी पुलिसकर्मियों के उत्साह को बढ़ाएगा।

कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले को मिलेगी यह सजा : उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों को पुलिसकर्मी के साथ चौराहों पर खड़ा किया जाए ताकि उन्हें भी पुलिस की कार्यप्रणाली का अंदाजा लग सके।

उन्होंने कहा कि साथ ही उसका वीडियो बनाकर उसी के मोबाइल से सभी व्हाट्सएप ग्रुप पर गलती को स्वीकारते हुए शेयर कराया जाए।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

अगला लेख