dharma sangrah
✕

देश में Corona से 273 की मौत, अब तक 8,356 संक्रमित

Updated: रविवार, 12 अप्रैल 2020 (12:12 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मृतकों की संख्या रविवार को 273 हो गई और कोविड-19 मरीजों की संख्या 8,356 पर पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब भी 7,367 लोग संक्रमण की चपेट में हैं जबकि 715 लोग ठीक हुए और एक व्यक्ति विदेश चला गया है। मंत्रालय ने बताया कि शनिवार शाम से करीब 34 और लोगों की मौत हुई।

अब तक सबसे ज्यादा 127 मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद मध्य प्रदेश में 36, गुजरात में 22 और दिल्ली में 19 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। पंजाब में 11 लोगों की मौत हुई है जबकि तमिलनाडु में 10 और तेलंगाना में नौ मौत हुई है।

आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में छह लोगों ने जबकि पश्चिम बंगाल में पांच लोगों ने बीमारी के चलते दम तोड़ दिया। जम्मू-कश्मीर में चार और उत्तर प्रदेश में पांच मौत हुई है। हरियाणा और राजस्थान में तीन-तीन लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक केरल में दो लोगों की मौत हुई है। बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। शनिवार शाम तक मृतकों का आंकड़ा 242 था। (भाषा) 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख