dharma sangrah
✕

Fight against Corona : मृतकों की याद में थम गया चीन, 3 मिनट का मौन

Updated: शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (11:27 IST)
बीजिंग। चीन शनिवार को उस समय कुछ देर के लिए थम-सा गया जब कोरोना वायरस के कारण मारे गए मरीजों और चिकित्साकर्मियों की याद में देशभर में तीन मिनट का मौन रखा गया।
 
दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले देश में सायरन और कार के हॉर्न बजने पर सड़कों पर लोग और यातायात थम गया। चीन में इस जानलेवा संक्रामक बीमारी के कारण मारे गए 3,300 से अधिक लोगों की याद में शोक दिवस मनाया गया। इस दौरान देशभर तथा विदेशों में सभी चीनी दूतावासों तथा वाणिज्य दूतावासों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहा और देशभर में सार्वजनिक मनोविनोद की गतिविधियां स्थगित रही।

लोगों ने अपने सीने पर सफेद फूल लगाए हुए थे और राष्ट्रीय ध्वज के सामने कोविड-19 के मृतकों को श्रद्धांजलि दी जिसे आधुनिक चीन के इतिहास में सबसे खराब जनस्वास्थ्य आपदा माना जा रहा है।
 
चीन के मध्य हुबेई प्रांत में व्हिसलब्लोअर डॉक्टर ली वेनलियांग समेत 14 कार्यकर्ताओं की पहचान कोविड-19 से लड़ाई में अपनी जान देने के लिए शहीदों के तौर पर की गई। शहीदों के पहले समूह में 12 डॉक्टर, 1 पुलिस अधिकारी और सामुदायिक कार्यकर्ता शामिल हैं जिन्होंने अग्रणी मोर्चे पर इस संक्रामक रोग के खिलाफ लड़ाई लड़ी।
 
ली वेनलियांग (34) उन 8 व्हिसलब्लोअरों में से एक नेत्र विशेषज्ञ था जिसने चिकित्साकर्मियों को कोरोना वायरस के खिलाफ आगाह किया था लेकिन स्थानीय पुलिस ने उसे प्रताड़ित किया था। उसकी कोविड-19 के संपर्क में आने के बाद 7 फरवरी को मौत हो गई थी।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

अगला लेख