dharma sangrah
✕

छत्तीसगढ़ की पहली कोरोना संक्रमित मरीज हुई स्वस्थ, एम्स से मिली छुट्टी

Written By भाषा
Updated: शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (07:49 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ की पहली कोरोना संक्रमित मरीज के स्वस्थ होने के बाद उसे शुक्रवार को रायपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से छुट्टी दे दी गई है।
ALSO READ: 339 सांसद बने Corona वीर, सांसद निधि से दिए 365 करोड़
राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित पहली मरीज को पूर्णत: स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कोरोना वायरस से संक्रमित युवती (24) का इलाज एम्स रायपुर में चल रहा था।
 
लंदन से रायपुर लौटी इस युवती में कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद उसे 19 मार्च को रायपुर के एम्स में भर्ती कराया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 5 रह गई हैं। इसमें से 4 संक्रमितों का इलाज एम्स अस्पताल रायपुर तथा 1 का मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में चल रहा है।
 
उन्होंने बताया कि एम्स में भर्ती कुल 7 संक्रमित मरीजों में से तीन मरीज पूर्णत: स्वस्थ हो चुके है। इसी तरह बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज को गुरुवार को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे गई थी।
 
राज्य में अब तक 9 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि की गई है जिनमें से रायपुर निवासी 68 वर्षीय व्यक्ति और भिलाई निवासी 33 वर्षीय युवक को 31 मार्च को एम्स से इलाज के बाद छुट्टी दी गई थी। वहीं बिलासपुर के अस्पताल में इलाज के बाद 64 वर्षीय महिला को गुरुवार को छुट्टी दी गई।
 
राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना वायरस के कुल 1412 संभावित लोगों की पहचान कर सैंपलों की जांच की गई है।
 
उन्होंने बताया कि जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में भी कोरोना सैंपल की जांच शुरू कर दी गई है। राज्य में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए मोबाइल एम्बुलेंस के माध्यम से सैंपल कलेक्शन की नई रणनीति पर अमल किया जा रहा है। इसके तहत संभावितों के सैंपल कलेक्शन में तेजी आएगी और इससे संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी।
 
मोबाइल एम्बुलेंस के माध्यम से सैंपल कलेक्शन का विस्तृत दिशा-निर्देश स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों एवं सीएमएचओ को जारी कर दिया गया है। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

LIVE: अमेरिका मिड टर्म इलेक्शन में मतगणना जारी, नॉर्थ कैरोलिना से रॉय कूपर जीते

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

बिहार में 'क्राइम' हो सकता है, लेकिन 'अपराध' नहीं होता, CM सम्राट चौधरी का अजीब बयान, तेजस्वी यादव ने कसा तंज

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

राजभर का दावा, देश में मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, सभी बाहुबली मेरे दरबार में हाजिरी लगाते हैं

अगला लेख