dharma sangrah
✕

FICCI की सरकार से मांग, 18 से 45 वर्ष के लिए भी शुरू हो टीकाकरण, संक्रमण रोकने में मिलेगी मदद

Updated: शनिवार, 3 अप्रैल 2021 (16:37 IST)
नई दिल्ली। उद्योग मंडल फिक्की ने सरकार से विभिन्न राज्यों में कोविड-19 संक्रमण की जांच बढ़ाने को कहा है। इसके साथ ही उद्योग मंडल ने सरकार से आग्रह किया है कि 18-45 आयु वर्ग समूह के लिए टीकाकरण खोला जाए। फिक्की ने इस महामारी से लड़ाई में उद्योग की ओर से पूरे समर्थन का भरोसा दिलाया है।

ALSO READ: कोरोना टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार, 1 दिन में 12.76 लाख को लगा वैक्सीन, 77 दिन में 7 करोड़ से ज्यादा को मिली खुराक
फिक्की के अध्यक्ष उदय शंकर ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को लिखे पत्र में कहा कि अभी हम प्रतिदिन 11 लाख नमूनों की जांच कर रहे हैं। जनवरी में हम 15 लाख जांच प्रतिदिन कर रहे थे। इसके अलावा हम संक्रमण की जांच और बढ़ा सकते हैं। देश में कोविड-19 जांच के लिए 2,440 प्रयोगशालाएं परिचालन में हैं। इनमें से 1,200 से अधिक प्रयोगशालाएं निजी क्षेत्र से हैं।

ALSO READ: कोरोना से जंग : देश में 45 पार के सभी लोगों का टीकाकरण शुरू
 
शंकर ने कहा कि राज्यों को वांछित जांच क्षमता हासिल करने के लिए निजी क्षेत्र की सुविधाओं के इस्तेमाल की सलाह दी जा सकती है। शंकर ने सरकार से 18 से 45 आयु वर्ग के लिए भी टीकाकरण खोलने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा इस आयु वर्ग की वजह से भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है।



ALSO READ: कनाडा में 55 साल से कम उम्र के लोगों को नहीं लगेगा AstraZeneca का टीका, जानिए क्यों
 
उन्होंने कहा कि देश में टीके की कोई कमी नहीं है। साथ ही निजी क्षेत्र के सहयोग से टीकाकरण तेज किया जा सकता है। ऐसे में इस आयु वर्ग को भी टीका लगाने की शुरुआत की जानी चाहिए। इस आयु वर्ग को टीका लगाने से संक्रमण का फैलाव रोकने में मदद मिलेगी। शंकर ने सरकार को भरोसा दिलाया कि उद्योग इस महामारी से निपटने में सरकार को पूरा सहयोग देगा। (भाषा)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख