Daily Horoscope
✕

आग़ाज़ नई ज़िंदगी का : इंदौर में दोहरी खुशी मिलने से भावुक हुई फरहा खान

Updated: रविवार, 26 अप्रैल 2020 (19:31 IST)
इंदौर। इंदौर के अरबिंदो अस्पताल से रविवार को डिस्चार्ज हुई फरहा खान दोहरी खुशी के साथ अपने घर पहुंची। जहां एक ओर उसे अपने स्वस्थ होने की खुशी थी, तो वहीं दूसरी ओर उसे कोरोना के इलाज के दौरान ही जन्म लिए बच्चे की खुशी भी थी। 
 
फरहा खान ने अपनी मार्मिक भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि मेरी ऐसी तिमारदारी हुई है कि आज घर जाते हुए मुझे बहुत बुरा लग रहा है। फरहा खान को कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर अरबिंदो अस्पताल में भर्ती किया गया। 
 
फरहा खान गर्भवती थी, लिहाजा ऐसे समय में इसका उपचार चुनौती भरा हो गया था। जच्चा-बच्चा दोनों के जीवन के लिए खतरा था। चिकित्सकों ने बखूबी इलाज किया। फरहा खान को सर्जरी से 10 दिन पहले बच्चा हुआ, जिसने उसकी झोली खुशियों से भर दी। 
 
स्वस्थ होने के पश्चात घर लौटते समय उसका कहना था कि अस्पताल में मेरा और बच्चे का बहुत अच्छे से ध्यान रखा गया। जांच के लिए भी मुझे इधर-उधर नहीं जाना पड़ता था। सोनोग्राफी मशीन भी मेरे बेड तक ही आ जाती थी। यहां कोई परेशानी नहीं हुई। डॉक्टर और स्टॉफ नियमित रूप से चेकअप करते थे। 
फरहा के अनुसार जब मैं अस्पताल में थी तो मुझ घर की याद आती है लेकिन अब मैं घर में रहूंगी, तब मुझे बरबस मेरी देखभाल करने वालों की याद आएगी। मैं आज दोहरी खुशी के साथ घर लौट रही हूं। रविवार को अरबिंदो अस्पताल फरहा को उसी तरह बिदाई दी गई, जैसे कि मायके से बिदा होने पर किसी बेटी को बिदाई दी जाती है।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- भारत की तरह अमेरिका में भी ब्याज दरें कम हों तो 15-20% तक पहुंच सकती है GDP ग्रोथ

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां

दिल्ली में CM धामी ने किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' से दुनिया तक पहुंचेगा पहाड़ का हुनर

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख