dharma sangrah
✕

Corona virus: फर्जी खबरें साझा करने के लिए Facebook ने भारतीय पर दायर किया मुकदमा

Updated: शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 (18:11 IST)
न्यूयॉर्क। फेसबुक ने सॉफ्टवेयर कंपनी चलाने वाले एक भारतीय पर कोरोना वायरस से जुड़ी फर्जी जानकारी और छलावापूर्ण विज्ञापन साझा करने के लिए कैलिफोर्निया की अदालत में मामला दर्ज किया है। फेसबुक ने कंपनी के विज्ञापनों की समीक्षा प्रक्रिया में जानकारियों को भ्रामक पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की।

फेसबुक का आरोप है कि बसंत गज्जर की कंपनी ‘लीडक्लोक’ ने कोरोना वायरस, क्रिप्टोकरेंसी, वजन घटाने की दवाओं इत्यादि से जुड़ी फर्जी जानकारियों और विज्ञापनों को धोखा देने के लिए ‘एड-क्लोकिंग’ सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराया। इससे कंपनी के फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे मंचों पर उपयोगकर्ताओं को भ्रामक विज्ञापन देखने पड़े। फेसबुक ने अपनी विज्ञापन समीक्षा की स्वचालित प्रक्रिया की समीक्षा के दौरान यह पता लगाया।

एड-क्लोकिंग सॉफ्टवेयर ऑनलाइन कंपनियों के सर्च इंजन को धोखा देने लिए बनाए जाते हैं। इसके इस्तेमाल से उपयोक्ता को पूछी गई जानकारी के बदले छद्म जानकारी मिलती है। क्लोकिंग को एक अनैतिक प्रौद्योगिकी माना जाता है।

फेसबुक ने विधि विभाग की निदेशक जेसिका रोमेरो ने एक बयान में कहा कि थाइलैंड के गज्जर ने ‘लीडक्लोक’ नाम का उपयोग कर कंपनी की विज्ञापत नीति का उल्ल्घंन किया है। लीडक्लोक का शिकार गूगल, ओथ, वर्डप्रेस, शॉपिफाई और अन्य कंपनियां भी बनी हैं।

इस मामले में लीडक्लोक के सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल वैश्विक महामारी संकट कोरोना वायरस, क्रिप्टोकरेंसी, दवा, और फर्जी खबरों के पेजों के बारे में भ्रामक जानकारियां साझा करने में किया गया। (भाषा) 

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Top News 13 October : राहुल गांधी की याचिका में 14 कमियां, 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

अगला लेख