Daily Horoscope
✕

कोरोनावायरस शायद खत्म न हो, लेकिन भारत को लेकर विशेषज्ञ ने दिया यह बयान...

Updated: शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022 (18:46 IST)
श्रीनगर। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के संबंध में एक शीर्ष विशेषज्ञ ने शुक्रवार को कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण शायद कभी खत्म न हो, लेकिन अगले 2 दो महीने में भारत में इसके व्यापक प्रकोप की आशंका कम है। अगर नए-नए स्वरूप सामने आते रहे तो हम चीन की तरह कभी-कभी प्रकोप देख सकते हैं।

कश्मीर में एसकेआईएमएस अस्पताल के निदेशक डॉक्टर परवेज कौल ने चीन समेत कई देशों में ओमिक्रॉन के बेहद संक्रामक स्वरूपों विशेषकर बीएफ.7 के कारण कोरोनावायरस मामलों में भारी वृद्धि के बीच यह टिप्पणी की है।

प्रख्यात ‘पल्मोनोलॉजिस्ट’ और संक्रामक रोगों के प्रमुख शोधकर्ता कौल ने कहा, यह तय नहीं है कि कोविड स्थानिक रोग बन जाएगा या नहीं और यदि बना तो कब तक। लेकिन ऐसी संभावना नहीं है कि यह पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। अगर नए-नए स्वरूप सामने आते रहे तो हम चीन की तरह कभी-कभी प्रकोप देख सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं लगता कि भारत में अगले दो-तीन महीनों में कोई व्यापक प्रकोप दिखेगा।

कौल ने टि्वटर पर कहा कि भारतीयों को व्यापक हाइब्रिड प्रतिरक्षा के कारण कोविड से निपटने में फायदा मिलेगा, लेकिन उन्होंने सुझाव दिया कि उच्च जोखिम वाले समूह को बूस्टर खुराक देने की जरूरत पड़ सकती है। उन्होंने कहा, जिन्होंने ऐहतियाती (बूस्टर) खुराक नहीं ली है, उन्हें ये ले लेनी चाहिए। सरकारी दिशा-निर्देशों पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख