Hanuman Chalisa

एस्ट्रेजेनेका वैक्‍सीन और खून के थक्‍कों में है लिंक, यूरोपीय ड्रग रेग्‍युलेटर ने किया बड़ा दावा

Updated: बुधवार, 7 अप्रैल 2021 (23:17 IST)
लंदन। यूरोपीय संघ के औषधि नियामक ने कहा है कि उसने एस्ट्रेजनेका के कोरोनावायरस (Coronavirus) रोधी टीके और रक्त में दुर्लभ थक्कों की समस्या के बीच संभावित संपर्क ढूंढ लिया है। हालांकि इसने यह भी कहा कि जोखिमों की तुलना में इस टीके के अब भी लाभ अधिक हैं।

यूरोपियन मेडिसिन्स एजेंसी ने बुधवार को जारी एक बयान में 18 साल और इससे अधिक आयु के लोगों के लिए टीके के इस्तेमाल को लेकर किसी नए प्रतिबंध की घोषणा नहीं की। इस सप्ताह के शुरू में एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि विश्वभर में एस्ट्रेजेनेका के टीके और हजारों लोगों में से दर्जनों में रक्त के दुर्लभ थक्कों के बीच एक कारणात्मक संपर्क मिला है।

एम्सटर्डम आधारित एजेंसी के स्वास्थ्य जोखिम एवं टीका रणनीति के प्रमुख मार्को कैवलेरी ने मंगलवार को रोम के एक अखबार से कहा, यह कहना बहुत मुश्किल होता जा रहा है कि एस्ट्रेजेनेका के टीकों और प्लेटलेट कम होने से जुड़े रक्त के अत्यंत दुर्लभ थक्कों के बीच कोई कारणात्मक संपर्क नहीं है। एजेंसी ने कहा कि उसका मूल्यांकन अभी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा है और वर्तमान में समीक्षा जारी है।(भाषा)

Show comments

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

सभी देखें

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय

एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

नितिन नवीन की नई टीम में मध्यप्रदेश के 6 चेहरों को जगह, गजेंद्र पटेल महामंत्री, कविता पाटीदार मंत्री, बंशीलाल गुर्जर बनें किसान मोर्चा अध्यक्ष

अगला लेख