dipawali
✕

Covid 19 टीके को अनुमति देने के लिए ईयू नियामकों की बैठक

Updated: सोमवार, 21 दिसंबर 2020 (23:29 IST)
एम्स्टर्डम (नीदरलैंड्स)। कोविड-19 के बायोएनटेक और फाइजर कंपनी द्वारा बनाए गए टीके को मंजूरी देने के लिए यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी (ईएमए) सोमवार को एक बैठक कर रही है। ब्रिटेन और अमेरिका में आपात स्थिति में टीके इस्तेमाल को मंजूरी देने के कुछ सप्ताह बाद बंद कमरे में यह बैठक हो रही है।
ALSO READ: कोविड-19 के दौर में फेफड़ों की कार्यक्षमता और ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए ये योगासन करें
ईएमए के वैज्ञानिकों द्वारा टीके को सुरक्षित मानने पर उम्मीद है कि एम्स्टर्डम स्थित एजेंसी के अधिकारी 27 देशों के समूह में इसका इस्तेमाल करने के लिए सशर्त मंजूरी दे देंगे।  जर्मन अधिकारियों का कहना है कि टीकों को मुहैया कराने से पहले यूरोपीय आयोग को इस फैसले पर मुहर लगानी होगी। जर्मन अधिकारियों ने कहा कि 27 दिसंबर से यहां टीके उपलब्ध कराए जा सकते हैं।
 
एजेंसी ने पिछले सप्ताह एक बयान में कहा था कि टीके के वैज्ञानिक आकलन और इसके जोखिम से अधिक इसके फायदे होने पर ही इसे मंजूरी दी जाएगी। ब्रिटेन, कनाडा और अमेरिकी ने आपातकालीन प्रावधानों के अनुसार टीके के इस्तेमाल को मंजूरी दी गई है। अमेरिकी के जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार कोरोनावायरस से दुनियाभर में अभी तक करीब 17 लाख लोगों की जान जा चुकी है। (भाषा)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख