kalsarpa dosh calculator
✕

यूरोपीय संघ ने दी बच्चों को Moderna और Pfizer के बूस्टर डोज को मंजूरी

Updated: शुक्रवार, 4 मार्च 2022 (00:29 IST)
एम्सटरडम। यूरोपीय औषधि एजेंसी ने कहा है कि उसने 6 से 11 साल आयु वर्ग के बच्चों/ किशारों के कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 रोधी टीकाकरण के लिए मॉडर्ना के टीके को मंजूरी दे दी है। साथ ही एजेंसी ने 12 साल से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए फाइजर के बूस्टर डोज की अनुमति दे दी है।

औषधि एजेंसी का कहना है कि इस कदम से यूरोप में कोविड-19 से बच्चों के बचाव में मदद मिलेगी। यूरोपीय संघ के नियामक टीका प्रमुख डॉक्टर मार्को कावलरी ने बृहस्पतिवार को बताया कि बच्चों को लगाए जाने वाले मॉडर्ना के कोविड रोधी टीके की खुराक अन्य किशारों (12 से 18 साल) और वयस्कों को दिए जाने वाली खुराक की आधा होगी।

उन्होंने कहा कि पहले से कोविड रोधी टीका लगवा चुके लोग बूस्टर डोज के रूप में मॉडर्ना का टीका लगवा सकते हैं। फाइजर-बायोएनटेक के टीके को नवंबर 2021 में पांच साल या उससे ज्यादा आयु के बच्चों के टीकाकरण में इस्तेमाल करने की अनुमति मिल गई थी।

कावलरी ने कहा कि इसराइल और अमेरिका सहित अन्य देशों से 4,00,000 से ज्यादा बच्चों से जुड़े आंकड़ों के अनुसार, 12 साल तक के बच्चों के लिए फाइजर-बायोएनटेक टीके की तीसरी खुराक सुरक्षित है। उन्होंने कहा, किसी नए सुरक्षा संकेत की पहचान नहीं हुई है।(भाषा)

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

जिस 'शीशमहल' पर मचा था सियासी घमासान, आज से उसे अंदर से देख सकेगी दिल्ली की जनता!

उत्तर भारत में बढ़ी कंपकंपी: 40 से अधिक जिलों में पारा 10°C से नीचे, दिल्ली-यूपी समेत 13 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

मौत और मातम से जुड़ी जगहों पर क्यों उमड़ रही है पर्यटकों की भीड़?

Top News 27 November: मोदी सरकार ने बुलाया संसद का विशेष सत्र, 13 राज्यों में कोहरे का अलर्ट

अगला लेख