dharma sangrah
✕

मारुति के मानेसर प्‍लांट का एक कर्मचारी Covid-19 पॉजिटिव पाया गया

Updated: शनिवार, 23 मई 2020 (23:31 IST)
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी के मानेसर संयंत्र के एक कर्मचारी को कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित पाया गया है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी।
 
कंपनी इस बात की पड़ताल कर रही है कि क्या कोई अन्य कर्मचारी भी इससे संक्रमित हुए हैं। हालांकि कंपनी ने इस बात से इंकार किया कि इसका संयंत्र के परिचालन पर कोई असर पड़ा है।
 
मारुति सुजुकी ने लॉकडाउन के कारण करीब 50 दिन बंद रहने के बाद इसी महीने मानेसर संयंत्र को दोबारा शुरू किया था।
 
कंपनी के प्रवक्ता ने इस मामले पर संपर्क करने पर बताया कि कंपनी के मानेसर संयंत्र में काम करने वाले एक कर्मचारी को 22 मई 2020 को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया।

कर्मचारी आखिरी बार 15 मई को संयंत्र में आया था और तब वह स्वस्थ था। उसके बाद वह जिस इलाके में रहता है, उसे कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया गया और तब से वह संयंत्र में नहीं आया है।
 
उसने कहा कि जिला प्रशासन को संक्रमित कर्मचारी के बारे में बताया गया है। कर्मचारी अभी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर है।

प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी संक्रमित कर्मचारी को सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी चिकित्सा सहायता प्रदान कर रही है।
 
कंपनी के मानेसर संयंत्र में ऑल्टो, स्विफ्ट, डिजायर, एस-प्रेसो, एर्टिगा और बलेनो जैसे अधिक बिक्री वाले मॉडल बनाए जाते हैं। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख